Sharvari Wagh net worth: जानिए एक्ट्रेस शरवरी वाघ कितनी संपत्ति की है मालिक

Sharvari Wagh net worth: शरवरी वाघ ने अपनी मेहनत के दम पर अभिनय की दुनिया में बहुत कम समय में मजबूत पहचान बनाई है। आइए जानते हैं अभिनेत्री के बारे में कुछ अहम बातें।

शरवरी वाघ कितनी संपत्ति की मालिक है 

शरवरी वाघ हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 14 जून 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सहायक निर्देशक के रूप में की थी। 

Sharvari Wagh net worth: शरवरी वाघ के पिता और परिवार 

शर्वरी के पिता शैलेश वाघ एक जाने-माने बिल्डर हैं, जबकि उनकी माँ नम्रता वाघ एक आर्किटेक्ट हैं। उनकी बहन कस्तूरी वाघ भी एक आर्किटेक्ट हैं। शर्वरी के नाना मनोहर जोशी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना से जुड़े एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति थे।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दादर पारसी यूथ असेंबली हाई स्कूल, मुंबई से पूरी की और बाद में रूपारेल कॉलेज में पढ़ाई की। 

ऐसी अफवाहें हैं कि शरवरी अभिनेता सनी कौशल को डेट कर रही हैं, जिनके साथ उन्होंने वेब सीरीज़ द फॉरगॉटन आर्मी में काम किया था। हालाँकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। 

शरवरी का करियर 

शरवरी (Sharvari Wagh) ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने 2013 में फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट जीता था। अपने अभिनय करियर से पहले उन्होंने 2015 में एक सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया। वाघ ने लव रंजन के साथ प्यार का पंचनामा 2,सोनू के टीटू की स्वीटी और  संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी फिल्म का निर्देशन किया। 

शरवरी वाघ ने 2020 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने द फॉर्गोटन आर्मी, वेब सीरीज, बंटी और बबली फिल्म और मूँज्या हॉरर कॉमेडी फिल्म में अहम किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने महाराज और वेदा फिल्मों में भी भूमिका निभाई। शरवरी का आगामी प्रोजेक्ट यश राज फिल्म्स की ‘स्पाई यूनिवर्स’ फिल्म है। इस मूवी अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। 

शरवरी ने एक आउटसाइडर के रूप में बॉलीवुड जगत में कदम रखा था। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। वाघ को अपने फ़िल्मी सफर के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जिसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि शुरूआती दिनों में उन्हे ऑडिशन और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। 

शरवरी वाघ को टोटल नेटवर्थ (Sharvari Wagh net worth)

Sharvari Wagh net worth: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरवरी की टोटल नेट वर्थ 7 करोड़ के करीब है। वह लग्जरी लाइफ और फैशन स्टाइल के लिए जानीं जाती हैं। अभिनेत्री अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.8 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 

2 thoughts on “Sharvari Wagh net worth: जानिए एक्ट्रेस शरवरी वाघ कितनी संपत्ति की है मालिक”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top