Parineeti Chopra: माँ बनने वाली है परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना कैफ तक ने यूँ दी बधाई 

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। वहीं एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में पॉलटिशयन राघव चड्डा के साथ शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के 2 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने वाले है। दरअसल हाल ही में दोनों एक जॉइंट पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। कपल ने एक तस्वीर और एक वीडियो साझा किया है।

Parineeti Chopra ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

दरअसल कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो साझा किया है। पहली फोटो में 1+1=3 लिखा नजर आ रहा है, वहीं इसके साथ ही एक छोटे  बच्चे के पैर बने भी देखे जा सकते है। वहीं अगली स्लाइड में पेरेंट्स-टू-बी को एक दूजे का हाथ थामे वॉक करते देखा जा सकता है।

इस प्यारे से पोस्ट को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… जल्द आने वाला है। धन्य महसूस कर रहे है।”

प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

‘चमकीला’ एक्ट्रेस ने जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, तभी से उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। परिणीति की बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनके पोस्ट को रिपोस्ट किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा, “बधाई हो परिणीती  चोपड़ा और राघव चड्डा।”

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी परिणीति और राघव को शुभकामनाएँ

वहीं परिणीति और राघव के इस पोस्ट पर भी ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है। सोनम कपूर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो डार्लिंग।’ भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘बधाई।’ सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा, ‘बधाई, बहुत अच्छी खबर।’ नेहा धूपिया ने लिखा, ‘बधाई, बेस्ट हुड में आपका स्वागत है।’ निम्रत कौर ने लिखा, ‘स्टे ब्लैसड, बहुत-बहुत बधाई। कैटरीना कैफ ने कमेंट सेक्शन में दो हार्ट इमोजी ड्राप किए है। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पण्डे ने लिखा, ‘Awww, बधाई हो परी।’

Leave a ReplyCancel reply