Tara Sutaria ने वीर पहाड़िया के साथ कंफर्म किया रिश्ता, पहली बार साथ में शेयर की तस्वीरें 

Tara Sutaria ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर वीर पहाड़िया के साथ पहली बार तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे है कि दोनों ने अपना रिश्ता  ऑफिशियल कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम पिछले काफी समय से ‘स्काई फाॅर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया (Tara Sutaria) एक साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल इन दोनों को अक्सर डिनर या वेकेशन के लिए साथ में स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की पोस्ट पर रिएक्ट करते है। बस यही सब देख सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे है कि ये दोनों डेट कर रहे है। वहीं अब तारा ने खुद भी एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस के कयास यकीन में बदलते नजर आ रहे है।

Tara Sutaria-वीर पहाड़िया ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर

दरअसल कुछ समय पहले ही तारा सुतारिया ने गणपति उत्सव की कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सुनहरे रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ही माथे पर बिंदी, बालों में गजरा और हैवी ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। सामने आई तस्वीरें में तारा एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही है।

वहीं इस पोस्ट में एक ऐसी तस्वीर भी है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। दरअसल इस फोटो में तारा को वीर पहाड़िया के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे है।

फैंस ने लुटाया प्यार

बता दे कि ये पहली बार है, जब तारा ने वीर पहड़िया के साथ कोई तस्वीर शेयर की हो। बस यही फोटो देख सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों ने अपन रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। कंई फैंस ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पांचवी तस्वीर सबकुछ है।’ एक ने लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल’

काफी समय से चल रहे वीर-तारा की डेटिंग के चर्चे

बता दे कि वीर और तारा के रिश्ते की अफवाहें काफी समय से चली आ रही है। कुछ दिनों पहले जब तारा रैंप वॉक कर रही थी तो इस दौरान वे पहली पंक्ति में बैठे वीर पहाड़िया को फ्लाइंग किस देते नजर आई थी। वहीं इसके अलावा भी दोनों को कंई बार साथ में स्पॉट किया जा चूका है।

Leave a ReplyCancel reply