Janhvi Kapoor Dance: जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ गिराई ‘बिजुरिया’, वायरल हुआ डांस वीडियो
सितम्बर 19, 2025 | by Narad

Janhvi Kapoor Dance: जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ ‘बिजुरिया’ गाने पर काफी मस्तीभरा डांस किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आने वाली है। कुछ दिनों पहले ही इस मूवी का टीजर रिलीज हुआ था। इसके बाद इस फिल्म का पहला गाना बिजुरिया भी जारी कर दिया गया है। वहीं अब जान्हवी ने अपने होमबाउंड कोस्टार्स के साथ इस गाने पर काफी प्यारा डांस (Janhvi Kapoor Dance) किया है।
Janhvi Kapoor Dance Video
Contents
दरअसल कुछ समय पहले ही जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने होमबाउंड मूवी के को-स्टार्स ईशान खट्टर और विशाल जेठवा के साथ नजर आ रही है। वहीं वीडियो में तीनो एक्टर्स को SSKTK के गाने ‘बिजुरिया’ पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गजब के है, जिससे ये वीडियो और भी फनी बन गया।
जान्हवी कपूर ने इस प्यार से वीडियो को शेयर करते हुए कमाल का कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, “हमें लगे ना नजरिया।”
सेलेब्स ने किया रिएक्ट
वहीं जान्हवी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वरुण धवन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत अच्छे।’ रोहित सर्राफ ने लिखा, ‘हाहाहा, बहुत अच्छा।’ इसके अलावा फैंस को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
कब रिलीज होगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ?
Janhvi Kapoor Dance: बता दे कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को करण जौहर, हीरु जौहर, अपूर्वा मेहता और शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सर्राफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म अगले महीने गाँधी जयंती के मौके पर यानि 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
RELATED POSTS
View all