Akshay Kumar Daughter

Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी से अनजान शख्श ने मांगी अश्लील तस्वीरें, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उनकी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी तो एक शख्स ने उनसे अश्लील तस्वीरें मांगी। एक्टर ने कहा कि…

अक्षय कुमार की बेटी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने 13 वर्षीय बेटी नितारा (Akshay Kumar Daughter) के साथ हुई शॉकिंग घटना का खुलासा किया। अक्षय ने बताया कि जब उनकी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी, तो एक अनजान शख्स ने उससे न्यूड तस्वीरें मांगी। इस घटना के बाद उनकी बेटी काफी डर गई थी और उसने तुरंत अपनी माँ को ये बात बताई।

Akshay Kumar Daughter News

दरअसल राज्य पुलिस मुख्यालय में साइबर जागरूकता माह 2025 के लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई एक घटना का खुलासा किया। अक्षय ने कहा- ‘मैं आप लोगों को एक छोटा सा वाक्य सुनाना चाहता हूँ, जो कुछ महीनों पहले मेरे घर पर घटी थी।”

एक्टर ने कहा “मेरी बेटी एक वीडियो गेम खेल रही थी, कुछ वीडियो गेम ऐसे होते है जो आप किसी अनजान सख्श के साथ खेल सकते हो। आप जब खेल रहे होते हो तो वहां से मैसेज आता है- अरे थैंक्यू, अरे यह बहुत अच्छा था। तभी उसे मैसेज आता है कि- ‘आप कहाँ से हो ? वो (अक्षय की बेटी) लिखती है- मुंबई। फिर उसने पूछा आप मेल हो या फीमेल। फिर उसने लिखा- फीमेल। और फिर उसने मैसेज किया कि क्या तुम मुझे अपनी न्यूड फोटोज भेज सकती हो ? मेरी बेटी ने फोन बंद कर दिया और उसने जाकर मेरी पत्नी को बताया। ऐसे ही सब शुरू होता है और यह भी साइबर अपराध का एक हिस्सा है।”

महाराष्ट्र सीएम से की ये रिक्वेस्ट

अक्षय ने आगे कहा कि आपने कंई ऐसे ही मामले देखे होंगे, जिसमें बच्चों का ऐसे ही शोषण किया जाता है, काफी पैसे देने पड़ते है और कई मामलों में लोग सुसाइड भी कर लेते है। वहीं अपनी स्पीच में अक्षय ने कहा कि- ‘मैं सीएम साहब से दरखास्त करना चाहूंगा कि हमारे स्टेट महाराष्ट्र के अंदर हर हफ्ते 7वीं,8वीं, 9वीं,10वीं कक्षा के बच्चों के लिए एक पीरियड साइबर अपराध के लिए हो। इसमें बच्चों को यह समझाया जाए कि होता क्या है, क्योंकि आप सभी जानते है कि स्ट्रीट क्राइम से बड़ा ये क्राइम होता जा रहा है, तो इस क्राइम को रोकना बहुत जरुरी है।

यहां देखिए अक्षय कुमार का ये वीडियो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top