Salman Khan Pakistan: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अंतराष्ट्रीय विवाद में घिर गए हैं। साउदी अरब में आयोजित एक कार्यक्रम में सलमान खान का ब्यान पाकिस्तान को भाले की तरह चुभ गया। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए दबंग खान को आतंकवादी घोषित कर दिया।यह मामला सलमान के बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताने से जुड़ा है।
Salman Khan Pakistan द्वारा आतंकी घोषित
Contents
16-17 अक्टूबर २०२५ को सऊदी अरब के रियाद में Joy Forum 2025 का आयोजन किया गया। यह एक सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़ा हुआ प्रोग्राम था। जहां बॉलीवुड के तीनो खान -सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान मौजूद थे। पैनल डिस्कशन में सलमान खान भारतीय सिनेमा की वैश्विक अपील पर बोले थे।
विवाद का कारण
सलमान खान ने कहा ,”अभी अगर आप यहां हिंदी फिल्म को रिलीज करेंगे , तो वह सुपरहिट हो जाएगी। तमिल, तेलुगु या मलयालम फिल्म भी 100 करोड़ कमा लेगी, क्योंकि यहां हमारे इलाकों से बहुत सारे लोग आते हैं। बलूचिस्तान के लोग ,अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग- सब यहां काम कर रहे हैं।
सलमान खान का वीडियो वायरल
सलमान खान की यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ANI की पत्रकार स्मिता प्रकाश ने एक्स पर लिखा ,”पता नहीं जानबूझकर बोला या जुबान फिसल गई लेकिन ये कमाल है। सलमान खान ने बलूचिस्तान के लोगों को पाकिस्तान के लोगों से अलग किया।” जहां इसे बलूचिस्तान की आजादी को बढ़ावा देने वाला बताया गया।
Salman Khan Pakistan: सलमान खान को पाकिस्तान ने चौथी सूचि में डाला
25 अक्टूबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान को चौथी अनुसूची में डाल दिया। यह अनुसूची एंटी टेरेरिज्म एक्ट 1997 के तहत उन व्यक्तियों की लिस्ट है, जिन्हे संदिग्ध या चरमपंथी गतिविधियों से जुड़ा माना जाता है। इस अनुसूची में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त की जा सकती है। उनकी यात्रा पर बैन लगाया जा सकता है और ऊके वित्तीय लेनदेन पर निगरानी रखी जा सकती है।
Salman Khan Pakistan: पाकिस्तान ने ब्यान को राजनीती से प्रेरित बताया
पाकिस्तान ने सलमान खान के बलूचिस्तान वाले ब्यान को राजनीती से प्रेरित बताया है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में सलमान खान को ब्लैकलिस्ट कहा गया है।
Salman Khan Pakistan: बलूचिस्तान आंदोलन
बलूचिस्तान में 1948 से स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा है। यह क्षेत्र ग्वादर बंदरगाह और चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के कारण राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। लेकिन यहां लोगों के लापता होने और दमन की शिकायतें आम हैं। पाकिस्तान बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) को आतंकवादी संगठन मानता है। सलमान का ब्यान बलूच कार्यकर्ताओं को मान्यता मिलने जैसे है। यही वजह है जो पाकिस्तान को सलमान खान का ब्यान तेज भाले की तरह चुभा।
