Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानीयत फिल्म दिवाली 2025 के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
एक दीवाने की दीवानीयत कहानी दर्शकों को पसंद आई
Contents
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक मूवी एक दीवाने की दीवानीयत ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। प्यार, जूनून और दिल टूटने की कहानी पर आधारित फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। EDKD हिट हो चुकी है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat का बजट
सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे की फिल्म Ek Deewane Ki Deewaniyat 30 करोड़ क्र बजट में बनी है। इसमें प्रमोशन और अन्य खर्च शामिल हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट रिकवर कर चुकी है और हिट लिस्ट में शामिल हो गई है।
एक दीवाने की दीवानीयत फिल्म ने थाम्मा की दी टक्कर
रिलीज के पहले हफ्ते में ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की “Thamma Movie” 6 दिन में 91.70 करोड़ रुपए कमा चुकी है।थामा एक बड़े बजट की फिल्म है।शुरू में थामा का बहुत क्रेज था लेकिन रोमांटिक मूवी एक दीवाने की दीवानीयत ने इसे कड़ी टक्कर दी है। एक दीवाने की दिवानीयत ने अपनी रोमांटिक अपील से दर्शकों का दिल जीता है। नेगेटिव रिव्यू मिलने बाद भी फिल्म दर्शकों में अपनी पकड़ बना रही है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: 6 Days
फिल्म ने रिलीज के छह दिन में 48 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। नीचे फिल्म का दिन-वार ब्रेकडाउन दिया गया है।
- दिन 1, मंगलवार : 10.10 करोड़ रुपए
- दिन 2, बुधवार : 8.88 करोड़ रुपए
- दिन 3, गुरुवार : 7.10 करोड़ रुपए
- दिन 4, शुक्रवार : 6.41 करोड़ रुपए
- दिन 5, शनिवार : 755 कराए रुपए
- दिन 6, रविवार : 8.30 करोड़ रुपए
इस तरह एक दीवाने की दीवानीयत ने 6 दिन में 48.34 करोड़ रुपए का Box Office Collection कर लिया।
Ek Deewane Ki Deewaniyat ने चमकाई हर्षवर्धन राणे की किस्मत
हर्षवर्धन राणे की परफॉर्मेंस और Sonam Bajwa की रोमांटिक अपील ने दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ दौड़ने के लिए मजबूर कर दिया। एक दीवाने की दीवानीयत फिल्म हर्षवर्धन राणे की अब तक की सबसे हिट बन चुकी है।
