Dharmendra की तबियत ज्यादा बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया

Dharmendra on ventilator support : बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को सीरियस कंडीशन में मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है। वे 89 वर्ष के हैं।

Dharmendra on ventilator: धर्मेंद्र की तबियत बिगड़ी

मशहूर अभिनेता 89 वर्षीय बॉलीवुड के माचोमैन धर्मेंद्र को लेकर फैन के बीच चिंता की लहर है। उन्हें तबियत खराब होने के बाद मुंबई के प्रतिष्ठित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र देओल को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इससे पहले वे 31अक्टूबर को नियमित जांच कराने के लिए इसी अस्पताल में एडमिट हुए थे।

धर्मेंद्र के भर्ती होने के शुरूआती अपडेट

Dharmendra को 31 अक्तूबर 2025 को शाम को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के स्टाफ के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। हालांकि, उस समय कुछ रिपोर्ट्स में इसे रूटीन चेक-आप बताया गया था। लेकिन 4पिलर की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में एडमिट होने के तुरंत बाद उन्ही ICU ( संघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई थी कि उनका नाड़ी तंत्र और रक्तचाप स्थिर थे। हालांकि, परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें नियमित जांच के लिए एडमिट कराया गया था।

धर्मेंद्र को सीरियस कंडीशन में एडमिट कराया गया

आज 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की तबियत ज्यादा बिगड़ी बताई गई। रिपोर्ट के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के एक स्टाफ के कथनानुसार, उन्हें सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद धर्म को वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट किया गया है। लेकिन साथ में ये भी कहा गया कि उन्हें आराम के लिए ईसीयू में रखा गया है ताकि ज्यादा विजिटर्स की भीड़ न लगे।

Dharmendra on ventilator: परिवार का ब्यान

3 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा ,”वह ठीक हैं। सबकुछ नियंत्रण में है। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचने वाले हैं।

सेहत को लेकर उम्र से जुडी चुनौतियां

Dharmendra इसी साल 8 दिसंबर 2025 को 90 वर्ष के हो जाएंगे। वे लंबे समय से उम्र से जुडी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी आँखों की सर्जरी कराई थी। आँखों के इलाज के बाद धर्म पाजी ने सोशल मीडिया पर खुद के ठीक होने की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा ,” मैं मजबूत हूँ। अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। ” इससे पहले 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की  शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के हीमैन को पैर में चोट लगी थीं।

Dharmendra on ventilator support 

फिलहाल, धर्मेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है। उनके चाहने वाले अस्पताल और परिवार की तरफ से धर्मेंद्र के हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। फैन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं कर रहे हैं।

Leave a ReplyCancel reply