TMMTMTTM Trailer

TMMTMTTM Trailer: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

TMMTMTTM Trailer: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें दोनों की केमस्ट्री…

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के फैंस लंबे समय से उनकी अपकमिंग मूवी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का इंतजार कर रहे है। वहीं अब दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर (TMMTMTTM Trailer) जारी कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

TMMTMTTM Trailer हुआ रिलीज

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक और अनन्या की जबरदस्त केमस्ट्री लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। इस दौरान दोनों के बीच प्यार, तकरार और खट्टी मिट्ठी नोकझोंक देखी जा सकती है। ट्रेलर की शुरूवात कार्तिक के दमदार डायलॉग- ‘कोई कहता है कि फ्यूचर के बारे में सोचो, कोई कहता है पास्ट के हिसाब से चलो। मैं मानता हूँ कि इसी मोमेंट में रहो’ से होती है। वहीं ट्रेलर में इस फिल्म के गाने और उस पर कार्तिक-अनन्या के डांस स्टेप्स भी देखने लायक है। कुल मिलाकर कहा जाए तो करण जौहर की इस फिल्म का ट्रेलर रोमांस, कॉमेडी और कुछ इमोशनल मोमेंट्स से भरा हुआ है।

जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी आएँगे नजर

कार्तिक और अनन्या के अलावा TMMTMTTM Trailer में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता की भी झलक देखी जा सकती है। हालाँकि इन दोनों को ट्रेलर में ज्यादा स्पेस नहीं मिला है। वहीं अपनी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए कार्तिक ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ” किस्से, कहानियाँ, चर्चे दास्तां… अधूरे इश्क के ही होते है।”

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा… फिल्म की रिलीज डेट

TMMTMTTM Trailer: बता दे कि ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म को समीर विध्वंस ने डायरेक्ट किया है। वहीं करण जौहर, किशोर अरोड़ा, शरीन मंत्री और आदर पूनावाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर यानि 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

कार्तिक-अनन्या की अन्य फिल्में

वहीं बात करे इनकी अन्य अपकमिंग फिल्मों की तो कार्तिक के पास करण जौहर की एक अन्य फिल्म ‘नागजिला’ भी है। इसके अलावा कार्तिक के पास अनुराग बसु की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अनन्या पांडे की फिल्मों की बात करें तो उनके पास भी करण जौहर की एक अन्य मूवी ‘चाँद मेरा दिल’ है। इस फिल्म में उनके साथ ‘किल’ फेम लक्ष्य लीड रोल में नजर आएँगे।

यह भी देखें: Kartik Aaryan: ‘कुछ पल सपनों जैसे लगते है…’, चंदू चैंपियन के लिए पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीतकर भावुक हुए कार्तिक आर्यन 

यह भी देखें: Ananya Panday Vacation: समुद्री कछुए के साथ स्वीमिंग से लेकर खूबसूरत सनसेट तक, अन्नया पांडे ने दिखाई अपनी मालदीव वेकेशन की झलक 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top