Welcome 3

Welcome 3: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग हुई पूरी, क्रिसमस पर सामने आई पूरी कास्ट की झलक 

Welcome 3: बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी हो गई है। वहीं अब इस फिल्म का टीजर सामने आया है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ उर्फ Welcome 3 का दर्शक लंबे समय से इंतजार का रहे है। बता दे कि ये मूवी बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड की कंई कलाकार साथ नजर आने वाले है। पिछले काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जो अब जाकर पूरी हो गई है। वहीँ आज क्रिसमस के मौके पर इस मूवी की पूरी स्टारकास्ट की झलक भी सामने आ गई है।

Welcome 3 की स्टारकास्ट

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, तुषार कपूर, जॉनी लिवर और राजपाल यादव सहित कंई सितारों की झलक देखी जा सकती है। इस दौरान सभी इंटेंस लुक में नजर आ रहे है और हाथों में हथियार लिए आगे की तरफ बढ़ रहे है।

अक्षय कुमार ने फैंस को दी क्रिसमस की शुभकामनाएँ

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने अपने फैंस को क्रिसमस विश किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि वे कभी भी इतनी बड़ी कास्ट वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बने। अक्षय ने लिखा, “वेलकम टू द जंगल की विशाल कास्ट की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ। 2026 में सिनेमाघरों में।”

अक्षय ने आगे लिखा, “मैं और हम में से कोई भी कभी भी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बना। हम आपको अपना गिफ्ट देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। शाबाश, दोस्तों। इसे साकार करने में सभी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हमारे बड़े से परिवार की तरफ से आपको 2026 के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।”

2026 में रिलीज होगी Welcome 3

बता दे कि ‘वेलकम टू द जंगल’ मशहूर कॉमेडी सीरीज ‘वेलकम’ की तीसरी इंस्टालमेंट है। साल 2007 में रिलीज हुई Welcome मूवी काफी हिट रही थी। इसके बाद 2015 में इसका दूसरा पार्ट ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुआ था। वहीं अब इसका तीसरा पार्ट Welcome 3 रिलीज के लिए तैयार है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह मूवी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: Akshay Kumar Son: बेटे आरव के 23वें बर्थडे पर अक्षय कुमार का भावुक नोट, कहा- ‘देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top