बॉलीवुड अभिनेता Suniel Shetty और उनकी पत्नी माना शेट्टी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे है। दरसअल आज दोनों को 43 साल…
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘अन्ना’ के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अक्सर फैंस एक बीच चर्चा में बने रहते है। वहीं आज सुनील और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी की सालगिरह है। दरअसल आज ये कपल एकसाथ (Togetherness) के 43 साल सेलिब्रेट कर रहा है। ऐसे में एक्टर ने एक बेहद ही प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी वाइफ को विश किया है।
Suniel Shetty और माना शेट्टी की वेडिंग एनिवर्सरी
Contents
दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें अपनी नातिन इवारा के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी अर्धांगिनी के लिए एक बेहद खास नोट भी लिखा है।
Suniel Shetty ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी, नानी… 43 साल के साथ के लिए बधाई। क्रश से लेकर गर्लफ्रेंड तक, पत्नी से लेकर माँ तक और अब एक नानी।”
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
Suniel Shetty के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब प्यार बरसा रहे है। एक्टर रजत बेदी ने लिखा, ‘वाओ, वाओ, वाओ। आपका साथ में कितना खूबसूरत सफर रहा। आप दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई।’ अर्चना पूरण सिंह ने लिखा, ‘लव और हग्स माना और सुनील, हैप्पी एनिवर्सरी।’ इसके अलावा भी जहीर इकबाल, सिकंदर खेर, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और संजय कपूर सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेटं किए है।
अथिया और अहान ने भी लुटाया मम्मी-पापा पर प्यार
Suniel Shetty और माना के बेटे व एक्टर अहान शेट्टी ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। अहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो वीडियो साझा किया है, उसमे उनके पेरेंट्स की कंई तस्वीरें देखी जा सकती है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सच्चे प्यार के 43 साल। उन दो इंसानो को सालगिरह की बधाई, जिन्होंने मुझे सिखाया है कि सच्चा प्यार कैसा होता है। मैं आपसे बेहद प्यार करता हूँ।” वहीं अथिया शेट्टी ने भी अपनी पिता की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

यह भी देखें: Athiya Shetty के बर्थडे पर पति केएल राहुल ने शेयर किया खास पोस्ट, पापा और भाई ने भी यूं लुटाया प्यार





