Nupur Sanon:कृति सेनन की छोटी बहन Nupur Sanon जल्द ही शादी करने वाली है। दरअसल सिंगर स्टेबिन बेन ने ड्रीमी अंदाज में नूपुर को प्रपोज किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon ) जल्द ही शादी करने वाली है। दरअसल वे लंबे समय से सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) के साथ रिलेशनशिप में है। वहीं हाल ही में स्टेबिन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है। इस कपल की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Stebin Ben ने किया Nupur Sanon को प्रपोज
Contents
दरअसल हाल ही में नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान वे प्रिंटेड ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने काफी प्यारी लग रही है, वहीं स्टेबिन ब्लैक कलर का सूट पहने नजर आ रहे है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्टेबिन ने काफी जादुई अंदाज में यॉट पर नूपुर को प्रपोज किया। इस दौरान सिंगर घुटनों पर बैठकर अपनी लेडी लव को डायमंड रिंग पहनाते नजर आ रहे है। वहीं प्रपोजल के बाद नूपुर ने वीडियो कॉल पर अपनी मम्मी-पापा के साथ ये खुशखबरी साझा की। एक तस्वीर में कृति अपनी बहन और जीजा से गले मिलकर उन्हें बधाई देते नजर आ रही है।
नूपुर ने लिखा प्यारा कैप्शन
वहीं इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए नूपुर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “Maybes से भरी इस दुनिया में मैंने अब तक का सबसे आसान हाँ कहा।” नूपुर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। वरुण धवन, जहीर इकबाल और राशा थडानी सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए है।
11 जनवरी को होगी शादी
बता दे कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टेबिन और नूपुर उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग करेंगे। इनकी शादी की रस्में 9-11 जनवरी तक चलेगी। हालाँकि ये शादी काफी इंटीमेंट होगी, जिसमें फैमिली मेंबर्स, करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद ये कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा।
यह भी देखें: Goodbye 2025: कृति सेनन से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड सितारों ने यूं किया 2025 को अलविदा





