Rashmika Mandanna अपनी माँ के साथ

Rashmika Mandanna पर खूब प्यार बरसाती दिखी माँ सुमन, लेकिन एक्ट्रेस ने आखिर डिलीट क्यों किया ये वीडियो

Rashmika Mandanna की माँ इस वीडियो में  उनपर खूब प्यार बरसाते नजर आ रही है। लेकिन फैंस इस बात से हैरान है कि एक्ट्रेस ने आखिर ये वीडियो डिलीट क्यों…

फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है। फैंस उनके हर एक सोशल मीडिया पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं कुछ दिनों पहले रश्मिका ने अपना 2025 फोटो डंप शेयर किया था, जिसमें उनकी कंई फैमिली फोटोज व वीडियो शामिल थी। एक वीडियो में वे अपनी माँ के साथ नजर आ रही थी, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। लेकिन अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

माँ के साथ Rashmika Mandanna का क्यूट वीडियो

सामने आए वीडियो में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ब्लैक कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं इस दौरान उनकी माँ सुमन उनपर खूब प्यार बरसाते नजर आ रही है। वीडियो में अभिनेत्री की माँ कभी उन्हें हग करते तो कभी उनके माथे पर किस करते नजर आ रही है। फैंस को माँ-बेटी का ये क्यूट सा वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

रश्मिका ने क्यों डिलीट किया ये वीडियो

रश्मिका और उनका माँ ये क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस पूछ रहे है कि आखिर उन्होंने अपने 2025 डंप से ये वीडियो क्यों डिलीट कर दिया। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सुझाया कि ये वीडियो उनके मंगेतर व एक्टर विजय देवरकोंडा के घर का है, इसलिए एक्ट्रेस ने इसे डिलीट कर दिया।

अपकमिंग फिल्में

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो Rashmika Mandanna पिछली बार हॉरर कॉमेडी मूवी थामा में नजर आई थी। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब रश्मिका ‘Mysaa’ और ‘Cocktail 2’ सहित कंई फिल्मों में नजर आएंगी।

यह भी देखें: Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2026 में इस दिन रचाएँगे शादी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top