Farhan Akhtar Birthday

Farhan Akhtar Birthday: फरहान अख्तर के बर्थडे पर वाइफ शिबानी ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Farhan Akhtar Birthday: फरहान अख्तर के बर्थडे पर उनकी वाइफ और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर आज अपना 52वां जन्मदिन (Farhan Akhtar Birthday) मना रहे है। एक्टर के इस खास दिन पर कंई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब फरहान की वाइफ और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Farhan Akhtar Birthday

दरअसल कुछ समय पहले ही शिबानी दांडेकर ने फरहान संग एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों को साथ में घूमते-फिरते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने अपने हस्बैंड के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

शिबानी ने लिखा, ‘मेरा बेस्ट फ्रेंड, मेरा हैप्पी प्लेस, मेरा सबकुछ। तुम्हारे साथ ये लाइफ एक बड़ा एडवेंचर है और मैं इसे और भी एक्सप्लोर करने के लिए बेताब हूँ। हैप्पी बर्थडे मेरे स्वीट लड़के। मैं तुम्हे पुरे दिल से प्यार करती हूँ।”

सेलेब्रिटीज ने भी दी शुभकामनाएँ

इसके अलावा भी अनिल कपूर, करीना कपूर, सोनम कपूर और रकुल प्रीत सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फरहान को बर्थडे विश किया है।

Farhan Akhtar Birthda

यह भी देखें: Diljit Dosanjh Birthday: ‘हमेशा दिल जीत लेते हो पाजी…’, दिलजीत दोसांझ के बर्थडे पर अहान और सुनील शेट्टी का पोस्ट 

यह भी देखें: Tu Yaa Main: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म वेलेंटाइन पर होगी रिलीज, टीजर के बारे में आया ये अपडेट 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top