Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। वहीं ये कपल अगले महीने शादी…
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन काफी समय से आयरलैंड की रहने वाली एक लड़की सोफी शाइन को डेट कर रहे है। शिखर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते है। इसके अलावा दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं अब शिखर ने एक खुशखबरी (Shikhar Dhawan Engagement News) शेयर की है।
Shikhar Dhawan Engagement
Contents
दरअसल शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन दोनों के हाथ नजर आ रहे है। वहीं सोफी के हाथ में एक डायमंड रिंग देखी जा सकती है।
Shikhar Dhawan Engagement: इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, “मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपने शेयर करने तक। हमारी सगाई पर मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी है। हमने अब हमेशा के लिए एक दूसरे का साथ चुना है।”
कौन है शिखर धवन की गर्लफ्रेंड ?
बता दे कि शिखर धवन की गर्लफ्रेंड आयरलैंड की रहने वाली है। ये एक कॉर्पोरटे प्रोफेशनल है। ये अबू धाबी की एक कंपनी में सेकेंड वाईस प्रेजिडेंट के रूप में काम करती है। वहीं बात करें सोफी और शिखर की पहली मुलाकात कि तो ये दोनों पहली बार दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे। वहीं इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
Shikhar Dhawan अगले महीने करेंगे शादी
वहीं इंगेजमेट के बाद ये कपल जल्द ही शादी की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर और सोफी फरवरी 2026 में दिल्ली-एनसीआर में शादी के बंधन में बंधने वाले है।
शिखर ने पहले आयशा मुखर्जी से की थी शादी
बताते चले कि इससे पहले शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। वहीं इसके बाद 2014 में ये कपल एक बेटे जोरावर के पेरेंट्स बने। हालाँकि शिखर और आयशा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और साल 2023 में इनका तलाक हो गया था।





