Akshay Kumar

Akshay Kumar ने 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर याद की सास डिंपल कपाड़िया की ये खास सलाह

Akshay Kumar ने जब 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई थी तो उनकी सास डिंपल कपाड़िया ने उन्हें एक खास सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी…

बॉलीवुड के सबसे अनुसाशित और टैलेंटेड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते है। वहीं आज अक्षय और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की शादी को 25 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी का एक अनदेखा वीडियो साझा किया है और साथ ही अपनी सास व दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की दी हुई एक खास सलाह भी याद की है।

Akshay Kumar और Twinkle Khanna की शादी को पुरे हुए 25 साल

दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में में उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना काफी मस्तीभरे मूड में नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उन्हें डांस करते हुए चलते देखा जा सकता है। इस प्यार से वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी वाइफ पर खूब प्यार बरसाया है।

मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती- अक्षय कुमार

दरअसल Akshay Kumar ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब 2001 में इसी दिन हमारी शादी हुई थी, तो इसकी माँ ने कहा था कि- ‘बेटा अजीबोगरीब परिस्थितियों में भी हँसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि ये बिलकुल ऐसा ही करेगी।’ पच्चीस साल हो गए और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती। उनकी बेटी तो सीधा चलना ही नहीं चाहती, इसकी बजाय वे नाचते-नाचते जीना पसंद करती है।”

एक्टर ने आगे लिखा, “पहले दिन से लेकर 25वें साल तक, मेरी पत्नी को सलाम। ये मुझे हमेशा हँसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा चिंतित भी कर देती है। टीना, हमें शादी की सालगिरह की बधाई। 25 साल का वो पागलपन, जिसे हम दोनों बेहद पसंद करते है।”

दो बच्चों के पेरेंट्स है Akshay Kumar और ट्विंकल खन्ना

जानकारी के लिए बता दे कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी। वहीं इसके बाद 2002 में ये कपल एक बेटे आरव के पेरेंट्स बने। वहीं इसके दस साल बाद यानि 2012 में अक्षय और ट्विंकल ने अपनी बेटी नितारा का स्वागत किया।

यह भी देखें: Akshay Kumar Son: बेटे आरव के 23वें बर्थडे पर अक्षय कुमार का भावुक नोट, कहा- ‘देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top