KL Rahul Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अथिया शेट्टी आज अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे है। इस खास मौके पर…
केएल राहुल और अथिया शेट्टी आज अपनी तीसरी शादी की सालगिरह (KL Rahul Athiya Shetty) मना रहे है। बता दे कि इस कपल ने साल 2023 में शादी रचाई थी। ऐसे में आज दोनों की शादी को 3 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर अथिया ने एक प्यार सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने हस्बैंड को विश किया है।
KL Rahul Athiya Shetty Anniversary
Contents
दरअसल कुछ समय पहले ही अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वे अपने पति केएल राहुल के साथ प्यारा सा पोज देते हुए नजर आ रही है।
वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है। अथिया ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “हैप्पी 3, इससे बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकती।”
केएल राहुल ने भी लुटाया वाइफ पर प्यार
वहीं केएल राहुल ने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी वाइफ पर प्यार जताया है। राहुल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी 3 बेबी। लव यू।”

KL Rahul Athiya ने 2021 में किया था रिश्ता ऑफिशियल
बता दे कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी के डेटिंग के चर्चे 2019 से शुरू होने लगे थे। वहीं इसके बाद साल 2021 में इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दरअसल केएल ने अथिया को एक रोमांटिक पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया था।
वहीं कुछ सालों की डेटिंग के बाद इस इस कपल ने 2023 में शादी (KL Rahul Athiya Shetty) रचा ली थी। इनकी शादी एक बेहद ही प्राइवेट समारोह था, जो सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर संपन्न हुई थी। शादी के करीब 2 साल बाद यानि 2025 में ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसे इन्होने इवारा नाम दिया है।

यह भी देखें: Athiya Shetty के बर्थडे पर पति केएल राहुल ने शेयर किया खास पोस्ट, पापा और भाई ने भी यूं लुटाया प्यार





