Esha Deol ने देखी बॉर्डर 2

Esha Deol ने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर जताई खुशी, भाई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ देखकर कही ये बात

Esha Deol और अहाना देओल हाल ही में अपने भाई और एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देखने पहुँची। वहीं अब इन्होने…

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। इसी बीच हाल ही में सनी देओल की सौतेली बहनें (धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटियाँ) एक्ट्रेस Esha Deol और अहाना देओल यह फिल्म देखने पहुंची।

Esha Deol  ने देखी भाई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’

दरअसल बीती शाम ईशा देओल और अहाना देओल ‘बॉर्डर 2’ मूवी देखने पहुँची थी। इस दौरान वे अपने भाई सनी देओल के साथ पैपराजी को पोज भी देते नजर आई। उनकी इस दौरान की कंई तस्वीरें व वीडियो भी सोशल मिडिया पर सामने आई थी। वहीं अब ईशा ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना इस मूवी का अनुभव बताया है।

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर ईशा का रिएक्शन

दरअसल हाल ही में Esha Deol ने अपने इंस्टा अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में ईशा और अहाना को अपने भाई सनी देओल के साथ पोज देते देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बॉर्डर 2 के पोस्टर के साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी है और साथ ही बॉर्डर 2 की कास्ट पर प्यार बरसाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता व दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण अवार्ड मिलने पर भी खुशी जताई है।

Esha Deol ने बॉर्डर 2 कास्ट को किया सलाम

ईशा ने लिखा, “हैप्पी रिपब्लिक डे। हमारे पापा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरष्कार से सम्मानित किए जाने पर खुशी हुई और बॉर्डर 2 अपने परिवार व दोस्तों के साथ जरूर देखिए। हमने कल रात ये फिल्म देखी। सनी देओल, आप बेस्ट है। अहान शेट्टी, वरुण धवन  दिलजीत दोसांझ और निधि दत्त आप सभी शानदार है। सलाम।”

यह भी देखें: Hema Malini Birthday: 77 साल की हुई हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल ने यूं लुटाया ‘ड्रीम गर्ल’ पर प्यार 

यह भी देखें: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के घर पहुंचे Shatrughan Sinha, देओल फैमिली से मुलाकात कर कही ये बात 

1 thought on “Esha Deol ने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर जताई खुशी, भाई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ देखकर कही ये बात ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top