Priyanka Chopra Brother: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने बीते साल एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी की थी। वहीं आज दोनों की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर…
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वहीं हाल ही में उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपने भाई-भाभी को बधाई दी है। दरअसल प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Priyanka Chopra Brother) ने 7 फरवरी 2025 को एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी रचाई थी। वहीं आज इनकी शादी को एक साल पूरा हो गया है।
Priyanka Chopra Brother Wedding Anniversary
Contents
देसी गर्ल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके भाई-भाभी की शादी और उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स की झलक देखी जा सकती है। गौरतलब है कि PeeCee अपने पति सिंगर निक जोनास व अपने सास-ससुर के साथ भाई की शादी अटैंड करने पहुंची थी। अपने भाई की शादी में वे बड़ी बहन का फर्ज बखूबी निभाते नजर आई थी।
भाई-भाभी के लिए प्रियंका ने लिखा प्यार भरा नोट
वहीं आज सिद्धार्थ और नीलम (Priyanka Chopra Brother) की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर प्रियंका ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर अपने भाई और भाभी को बधाई दी है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यकीन नहीं होता कि एक साल बीत गया। आप दोनों को बहुत सारा प्यार। आप दोनों के सुखद जीवन की कामना करती हूँ, शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो।”
Priyanka Chopra Brother क्या काम करते है ?
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ से उम्र में 6 साल बड़ी है। वहीं बात करें इनके करियर कि तो सिद्धार्थ पेशे से एक प्रोफेशनल शेफ है। इसके साथ ही ये अपनी बहन की प्रोडक्शन कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ को भी मैनेज करते है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ने एक्टिंग में अपना करियर बनाया है। ये बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। वहीं इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो देसी गर्ल लंबे समय के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही है।
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग इंडियन मूवी
दरअसल प्रियंका चोपड़ा SS Rajamouli की बिग बजट फिल्म ‘वाराणसी‘ से इंडियन सिनेमा में कमबैक करेंगी। इस फिल्म में इनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह मूवी अगले साल यानि 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Varanasi Release Date: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान





