शीर्षक: Jurassic World Rebirth Movie: कहानी, स्टार कास्ट, रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Jurassic World Rebirth Movie जुरासिक पार्क फ्रेंचाइजी की सातवीं हॉलीवुड फिल्म है। यह 2022 में रिलीज हुई Jurassic World: Dominion के बाद वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है। डायनासोर, एक्शन और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांच लेकर आई है। इस हिंदी समाचार में जानिए कहानी, स्टार कास्ट, रिव्यू और अब तक का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन।
Jurassic World Rebirth Movie Story
फिल्म की कहानी जोरा बेनेट (Scarlett Johansson) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्पेशल ऑपरेशन में काम कर रही है। उसे एक फार्मास्युटिकल कंपनी के लिए तीन सबसे विशाल डायनासोर से DNA सैंपल इकट्ठा करने का मिशन मिलता है। इन सैंपल्स की जरूरत एक क्रांतिकारी दवा बनाने के लिए है, जिसे हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल किया जाना है।
जोरा अपनी टीम के साथ मिशन पर निकलती है, जिसमें डंकन किनकैड (Mahershala Ali) और डॉ. हेनरी लुमिस (Jonathan Bailey) शामिल हैं। टीम एक ऐसे द्वीप पर पहुंचती है, जो कभी जुरासिक पार्क का गुप्त अनुसंधान केंद्र था। वहीं उनकी मुलाकात एक जहाज दुर्घटना के बाद फंसे एक परिवार से होती है।
मिशन आगे बढ़ते ही कहानी एक भयानक रहस्य से पर्दा उठाती है, जो दशकों से छिपा हुआ था। फिल्म में डायनासोरों के साथ रहस्य, रोमांच और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे मनोरंजन के लिहाज से दिलचस्प बनाता है।
जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ मूवी स्टार कास्ट
– स्कारलेट जोहान्सन (जोरा बेनेट)
– महर्षला अली (डंकन किनकैड)
– जोनाथन बेली (डॉ. हेनरी लुमिस)
– रुपर्ट फ्रेंड (मार्टिन केब्स)
– मैनुअल गार्सिया-रुल्फो (रुबेन डेलगाडो)
– लूना ब्लेज (डेविड)
निर्देशक: गैरेथ एडवर्ड्स
पटकथा: डेविड कोएप
निर्माता: स्टीवन स्पीलबर्ग
जुरासिक वर्ल्ड रिबर्थ मूवी रिव्यू
फिल्म समीक्षकों ने Jurassic World Rebirth Movie को मिले-जुले रिव्यू दिए हैं। कुछ समीक्षकों ने फिल्म के विजुअल्स और मुख्य किरदारों की तारीफ की है, जबकि कुछ का मानना है कि कहानी में और मजबूती की जरूरत थी। कई लोगों ने इसे पुरानी जुरासिक फिल्मों से प्रेरित बताया है। वहीं कुछ रिव्यूज के अनुसार फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है, खासकर फर्स्ट हाफ में, लेकिन आगे चलकर यह रफ्तार पकड़ती है। कुल मिलाकर, डायनासोर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म मनोरंजन का पैकेज बन सकती है।
Jurassic World Rebirth Movie: बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
– फिल्म का बजट: 180 मिलियन डॉलर
– वर्ल्डवाइड कलेक्शन: रिलीज के दो दिन में 104.6 मिलियन डॉलर
– ओपनिंग डे पर: 56.5 मिलियन डॉलर
– दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कमाई: 48.8 मिलियन डॉलर
घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
– पहले दिन: 30.5 मिलियन डॉलर
– दूसरे दिन (गुरुवार): 25.3 मिलियन डॉलर
– शुरुआती घरेलू कलेक्शन: 55.8 मिलियन डॉलर
Jurassic World Rebirth Movie को दुनिया के 82 देशों में रिलीज किया गया है, जिनमें चीन, जर्मनी, आयरलैंड, यूके सहित कई देश शामिल हैं। जापान में यह फिल्म अगले महीने रिलीज होगी।
रिलीज और प्रचार
Jurassic World Rebirth Movie का प्रीमियर 17 जून 2025 को लंदन में हुआ। यह फिल्म 2 जुलाई को उत्तरी अमेरिका में रिलीज हुई। सोशल मीडिया प्रचार के तहत फिल्म को 951 मिलियन फॉलोवर्स तक पहुंच मिली है, जबकि टिकटॉक पर 7.9 मिलियन व्यूज दर्ज किए गए हैं।
फिल्म को ब्रैड पिट की F1: The Movie से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह फिल्म पिछली फ्रेंचाइजी जैसी ऊंचाइयों को छूने में फिलहाल असमर्थ रही है, लेकिन डायनासोर प्रेमियों के लिए आकर्षक साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना बढ़ता है।
ये भी पढ़ें:
Mysaa में दिखा रश्मिका मंदाना का प्रचंड अवतार, जानें कब रिलीज होगी मैसा फिल्म
Battle of Galwan: सलमान खान ने शेयर किया ‘बेटल ऑफ गलवान’ का पोस्टर, एक्टर का दमदार लुक देख एक्साइटेड हुए फैंस





