Shikhar Dhawan Sangeet

Shikhar Dhawan और सोफी शाइन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, सामने आई संगीत सेरेमनी की तस्वीरें

Shikhar Dhawan Sangeet: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी करने वाले है। वहीं अब दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल धवन लंबे समय से आयरलैंड की रहने वाली कॉर्पोरेट प्रोफेशनल सोफी शाइन (Sophie Shine) को डेट कर रहे है। बता दे शिखर और सोफी ने बीते महीने ही सगाई की थी, वहीं अब लगता है दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Shikhar Dhawan ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें

दरअसल हाल ही में शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में गब्बर की विदेशी गर्लफ्रेंड को देसीऑउटफिट में देखा जा सकता है। दरअसल सोफी इस दौरान गोल्डन कलर का लहँगा पहने नजर आ रही है। वहीं गले में नेकलेस, मांगटीका और कानों में झुमके के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

shikhar dhawan pre wedding function

वहीं शिखर ने इस दौरान ऑफ वाइट कलर का सूट पहना था। सामने आई तस्वीरों में गब्बर को अपनी लेडी लव के साथ खूबसूरत पोज देते देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों के साथ क्रिकेटर ने एक खास कैप्शन भी लिखा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाजा जा सकता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Shikhar Dhawan Wedding

क्या शुरू हुए Shikhar Dhawan के प्री वेडिंग फंक्शन ?

दरअसल इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, ” Sangeet Night. Almost The Dhawans (संगीत नाइट, ऑलमोस्ट द धवन।”) इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने कमेंट कर दोनों को बधाईयां दी है।

Shikhar Dhawan ने जनवरी में की थी सोफी शाइन से की सगाई

बता दे कि Shikhar Dhawan और सोफी शाइन ने बीते महीने यानि जनवरी 2026 में सगाई की थी। इस कपल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने एंगेजमेंट की अनाउंसमेंट की थी। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए इन्होने कैप्शन में लिखा था, “स्माइल साझा करने से लेकर सपने साझा करने तक। हमने हमेशा साथ रहने का फैंसला किया है। हमारी सगाई पर मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हम बेहद आभारी है। शिखर और सोफी।”

यह भी देखें: Shikhar Dhawan Engagement: शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, फरवरी में होगी शादी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top