Laikey Laikaa

Laikey Laikaa: अभय वर्मा और राशा थडानी की फिल्म ‘लाइकी लाइका’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज

Laikey Laikaa: ‘मुँज्या’ फेम अभय वर्मा और राशा थडानी की अपकमिंग मूवी लाइकी लाइका का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म…

हॉरर कॉमेडी फिल्म मुँज्या से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता अभय वर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी लाइकी लाइका (Laikey Laikaa) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में इनके साथ रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी नजर आएंगी। बता दे कि निर्मताओं ने बीते साल इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। वहीं अब इस मूवी का पहला पोस्टर जारी किया गया है।

Laikey Laikaa का पहला पोस्टर जारी

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने लाइकी लाइका का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में किसी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि इसमें एक लड़के और लड़की के पैर देखे जा सकते है। इनके कपडे कुछ फटे हुए से है, वहीं जुते खून से सने है।

अभय और राशा की इस फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एकसाइटमेंट और भी बढ़ा दी है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “प्यार कमाओ।”

कब रिलीज होगी Laikey Laikaa

बता दे कि Laikey Laikaa का निर्देशन सौरभ गुप्ता ने किया है। वहीं Phantom Studios और N2O फिल्म्स के द्वारा इसका निर्माण किया गया है। इस फिल्म की रिलीज डेट तो अभी जारी नहीं की गई है। हालाँकि यह मूवी समर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Laikey Laikaa

अभय वर्मा और राशा थडानी की फिल्में

जानकारी के लिए बता दे कि राशा थडानी ने 2025 में फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन लीड रोल में नजर आए थे।

वहीं अभय वर्मा ‘सफेद’, ‘ए वतन मेरे वतन’ और ‘द फैमिली मैन 2’ सहित कंई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके है। हालाँकि इन्हे असली पहचान साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म मुँज्या (Munjya) से मिली। इस फिल्म में इन्होने बिट्टू का किरदार निभाया था। वहीं लाइकी लाइका के अलावा अभय के पास ‘किंग’, और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ सहित कंई फिल्में व वेब सीरीज पाइपलाइन में है।

यह भी देखें: Laikey Laika के मुहूर्त शॉट पर माँ के साथ पहुंचे अभय वर्मा, भावुक हुए एक्टर ने कही ये बात 

यह भी देखें: Abhay Verma Birthday: 27 साल के हुए ‘मुँज्या’ फेम अभय वर्मा, भाई अभिषेक वर्मा ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर दी बधाई 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top