Site icon FN

OMG 3: रानी मुखर्जी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार, OMG 3 में जमेगी दोनों की जोड़ी 

OMG 3

OMG 3: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘ओह माई गॉड’ का सीक्वल आने वाला है। अब की बार इस मूवी में रानी मुखर्जी भी…

उमेश शुक्ला की साल 2012 में रिलीज हुई कॉमेडी/फैमिली ड्रामा मूवी ओह माय गॉड (OMG 3) सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया था। वहीं इसके बाद साल 2023 में इसका सीक्वल ओह माई गॉड 2 (OMG 2) आया। अक्षय, यामी गौतम और पंकज कपूर की इस मूवी को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वहीं अब जल्द ही इस फिल्म का तीसरा पार्ट यानि OMG 3 आने वाला है।

जल्द शुरू होगी OMG 3 की शूटिंग

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने उन्हें बताया कि- OMG 3 अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज में है। डायरेक्टर अमित राय ने एक ऐसी कहानी गढ़ी है, जो पिछली दोनों फिल्मों की तुलना में काफी बड़ी और प्रभावशाली है।

पहली बार साथ काम करेंगे अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब की बार इस फिल्म में 90s के दशक के दो बड़े कलाकार साथ नजर आने वाले है। दरअसल अक्षय के साथ रानी मुखर्जी इस फिल्म में नजर आएंगी। बता दे कि ये पहली बार है, जब ये दोनों सितारे साथ काम करेंगे। ऐसे में दर्शक नब्बे के दशक के इन दो बड़े एक्टर्स को ऑनस्क्रीन साथ में देखना काफी पसंद करेंगे।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि OMG 3 की शूटिंग मीड 2026 शुरू हो सकती है। वहीं निर्माता इस फिल्म को लेकर जल्द ऑफिशियल ऐलान कर सकते है।

अक्षय और रानी की अन्य फिल्में

बात करें रानी मुखर्जी की अन्य फिल्मों की तो वे जल्द ही फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आएँगी। यह फिल्म फरवरी 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दंगी। वहीं अक्षय कुमार के पास भी ‘भूत बंग्ला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ सहित कंई फिल्में है।

यह भी देखें: Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी से अनजान शख्श ने मांगी अश्लील तस्वीरें, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Exit mobile version