Priyadarshan: अक्षय कुमार और विद्या बालन ने अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘भूल भुलैया’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन को काफी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने…
हिंदी सिनेमा को भूल भुलैया और हेरा फेरी जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) आज अपना 69वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर कंई सेलेब्रिटीज ने पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। वहीं प्रियदर्शन की साल 2007 में आई जबरदस्त हॉरर कॉमेडी मूवी में साथ काम कर चुके एक्टर्स अक्षय कुमार और विद्या बालन ने भी काफी अनोखे अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है।
Priyadarshan के बर्थडे पर साथ दिखे अक्षय-विद्या
Contents
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार और विद्या बालन लंबे समय के बाद साथ नजर आ रहे है। इन दोनों स्टार्स ने अपने अनोखे अंदाज से इस वीडियो को और भी मजेदार बना दिया है।
सामने आए वीडियो में अक्षय कुमार कंई प्रॉप्स से घिरे नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान उन्हें एक लकड़ी के घोड़े पर बैठा देखा जा सकता है, वहीं उनकी बगल में एक छोटा बच्चों का टैंट भी नजर आ रहा है।
फिर दिखा अक्षय कुमार और विद्या बालन का फनी अवतार
वीडियो में अक्षय Priyadarshan को बर्थडे विश करते हुए कहते है- ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ प्रियन सर। आप 69 साल के हो गए है और यह एक शानदार उम्र है। आपको ढेर सारा प्यार। आपके लिए बेहतरीन फिल्मों और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ, सर। मेरा एक दोस्त भी आपको विश करना चाहता है, सर।”
तभी टेंट में से विद्या बालन की सरप्राइजिंग एंट्री होती है। वे कहती है- “हैप्पी बर्थडे प्रियन सर और ‘भूत बंग्ला’ के लिए ऑल द बेस्ट।” इसके बाद दोनों जोर-जोर से हँसने लगते है। वहीं इस वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, “मेरे जानने वाले सबसे बेहतरीन इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। प्रियन सर, आपका साल मंगलमय हो। जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।”
Priyadarshan की अपकमिंग मूवी
बात करें Priyadarshan की अपकमिंग फिल्मों कि तो उनकी ‘भूत बंग्ला‘ फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी और परेश रावल सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Akshay Kumar Daughter: अक्षय कुमार की बेटी से अनजान शख्श ने मांगी अश्लील तस्वीरें, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

