Filmy Narad

Alia Bhatt ने शेयर की गणपति उत्सव की तस्वीरें, सास नीतू कपूर के साथ बप्पा की पूजा करते दिखी एक्ट्रेस 

September 1, 2025 | by Narad

alia bhatt shared pictures of their ganpati celebration

Alia Bhatt ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने गणेश उत्सव की झलक दिखाई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी सास नीतू कपूर के साथ बप्पा की पूजा करते नजर आ रही है।

पुरे देश में इन दिनों गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। बॉलीवुड एक्टर्स भी इस त्यौहार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाते है। कंई सेलेब्स हर साल बप्पा की मूर्ति अपने घर स्थापित करते है और फिर विधि-विधान से पूजा कर उनका विसर्जन करते है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने गणपति सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

Alia Bhatt का गणपति सेलिब्रेशन

दरअसल कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट ने गणपति उत्सव से कंई तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस वाइट कलर का स्लीवलेस सूट पहने सेल्फी लेते नजर आ रही है। दूसरी फोटो में उन्हें मुस्कुराते हुए पोज देते देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में आलिया अपनी सास व एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ बप्पा की पूजा करते नजर आ रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस मोदक खाते, जबकि अन्य फोटोज में वे पिंक कलर की साड़ी पहने पोज देते नजर आ रही है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। आलिया ने लिखा, “प्यार, आशीर्वाद और मोदक।”

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

आलिया की इन तस्वीरों को कियारा अडवाणी, अनीत पड्डा, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शनाया कपूर सहित कंई सेलेब्स ने लाइक किया है। वहीं फैंस भी इन फोटोज पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे है।

एक दिन पहले किया था विसर्जन

बता दे कि रणबीर कपूर ने एक दिन पहले ही पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से बप्पा को विदा किया था। इस दौरान उनकी माँ नीतू कपूर भी उनके साथ नजर आई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर ने बप्पा की मूर्ति पकड़ी हुई है, इसके बाद वे पूजा और विसर्जन करते है।

 

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon