Filmy Narad

अमिताभ बच्चन ने Lalbaugcha Raja को दान में दिए 11 लाख रूपए 

September 5, 2025 | by Narad

amitabh-bachchan-trolled-for-donating-11-lakh-rs-to-lalbaugcha-raja

Lalbaugcha Raja: दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के लोकप्रिय गणपति पंडाल में 11 लाख रूपए का दान दिया है। एक्टर ने एक चेक…

देशभर ने इन दिनों गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। वहीं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कंई सितारे ऐसे है, जो गणपति के काफी बड़े भक्त है। पिछले काफी दिनों से कंई एक्टर्स मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के पंडाल में जाकर दर्शन कर रहे है। बता दे कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी हर साल गणपति जी के दर्शन के लिए इस पंडाल में आते है। इस बार वे खुद तो नही आ लेकिन उन्होंने एक बड़ी रकम इस पंडाल को दान में दी है।

Lalbaugcha Raja पंडाल को बिग बी ने दिया बड़ा दान

दरअसल सोशल मीडिया पर लालबागचा राजा के सेक्रेटरी सुधीर साल्वी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे हाथ में 11 लाख का चेक लिए नजर आ रहे है। इस चेक पर अमिताभ बच्चन के हस्ताक्षर भी है।

बिग बी के फैंस जहां उनके इस नेक काम की तारीफ करते नहीं थक रहे है, वहीं कंई लोग ऐसे भी है जो उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है। लोगों का कहना है कि बच्चन साहब को ये पैसा बाढ़ से ग्रस्त पंजाब की मदद के लिए देना चाहिए था।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पंजाब के लिए करते तो और भी खुशी होती।’ एक ने लिखा, ‘सर इसकी पंजाब को ज्यादा जरुरत है।’ एक ने लिखा, ‘ये पैस वहाँ डोनेट करिए जहां उसकी सबसे ज्यादा जरुरत है।’ एक ने लिखा, ‘अगर ये पैसा पंजाब की मदद के लिए डोनेट किया होता, तो बप्पा ज्यादा खुश होते।’ कंई अन्य लोगों ने भी इसी तरह के कमेंट किए है।

अमिताभ बच्चन ने Lalbaugcha Raja को दान में दिए 11 लाख रूपए 

यह भी देखें: Big B: मूसलाधार बारिश के बीच भी अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस, भावुक हुए बिग ने कहा- ‘मैंने बहुत समझाया लेकिन…’

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon