Ahaan Panday Birthday

Ahaan Panday Birthday पर अनीत पड्डा ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- ‘तुम हमेशा से स्टार थे’

Ahaan Panday Birthday: ‘सैयारा’ फेम अहान पांडे आज अपना बर्थडे मना रहे है। वहीं इस खास मौके पर उनकी को-स्टार और एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने…

अपनी पहली ही फिल्म ‘सैयारा’ से रातोंरात स्टार बने एक्टर अहान पांडे आज अपना 28वां जन्मदिन (Ahaan Panday Birthday) मना रहे है। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस और शुभचिंतक उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अहान की बेस्ट फ्रेंड और को-स्टार  अनीत पड्डा ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Ahaan Panday Birthday पर अनीत ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

दरअसल हाल ही में अनीत पड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्टर को अपनी दादी के साथ देखा जा सकता है। वहीं अन्य तस्वीरों में अहान और अनीत साथ में काफी प्यारे लग रहे है।

मैंने तुम्हे बेहद निस्वार्थ होते हुए देखा है- अनीत पड्डा

Ahaan Panday Birthday: इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनीत ने अहान के लिए एक बेहद ही खास नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, “मैंने भविष्य देखा है। मैंने राहगीरों को मुस्कुराते हुए देखा है, जब तुम खुलकर हँसते हो, वे खुद को रोक नहीं पाते। मैंने आसपास की दुनिया के रंग बदलते हुए देखे है, जब तुम्हारी आँखें किसी बूढी औरत को उसके पौधों को पानी देते हुए निहारती है।”

Ahaan Panday Birthday

“मैंने तुम्हारी नोटबुक में लिखी वो बातें देखी है, जिनमें एक अनोखे दुर्लभ और जादुई दिमाग के विचार बसे है। रोजमर्रा की चीजों में खूबसूरती की तलाश में अडिग तुम्हारे कैमरे के लेंस का बदलता हुआ अंदाज। मैंने तुम्हे बेहद निस्वार्थ होते हुए देखा है।”

अहान पर बेहद भरोसा करते है अनीत के पेरेंट्स

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने अपने मॉम और डैड को तुमपर बेहद भरोसा करते हुए देखा है, हर वीडियो कॉल पर वे पूछते है- अहान किवें आ ? ठीक है ना ? मैंने डियाना आंटी को हर बार पोस्टर पर तुम्हारा चेहरा देखते ही रोते हुए देखा है। अपने बेटे की दयालुता, उसके सच्चे दिल और जिस इंसान हो उसने पाला-पोसा, उस पर गर्व और विश्वाश का मिला जुला भाव देखा है।”

तुम हमेशा से एक स्टार थे…

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने एक अजनबी को तुमसे बात करने के बाद एक अच्छा दिन बिताते देखा है। मैंने सिक्योरिटी गार्ड को दोपहर ठीक 2 बजे तुमसे मिलने और बातचीत करने का इंतजार करते देखा है। मैंने दुनिया को रूककर तुम्हे निहारते देखा है, इससे पहले की वे सोच पाते क्यों ? फिल्मी पर्दे पर अपने सैयारा से मिलने से पहले ही तुम हमेशा से एक स्टार थे। दादी को तुमपर हमेशा गर्व था। मैंने तब भी भविष्य देखा था और अब भी देख रही हूँ। यह सब सच होने वाला है।”

अहान-अनीत फोटो

अनीत ने आगे लिखा, “हैप्पी बर्थडे अहान, मुझे हमेशा उस इंसान पर गर्व रहेगा, जो तुम हो। अपने आप जैसे अनमोल गिफ्ट दुनिया को देने के लिए धन्याद।”

अनीत के पोस्ट पर अहान पांडे का कमेंट

वहीं अनीत पड्डा का ये प्यारा सा नोट पढ़कर बर्थडे बॉय अहान (Ahaan Panday Birthday) भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “इसे पढ़ने के बाद मुझे जो महसूस हुआ उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”

Ahaan Panday Birthday Celebration 

वहीं हाल ही अहान पांडे ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए (Ahaan Panday Birthday) सभी का शुक्रिया अदा किया है। इस तस्वीर में उन्हें ढेर सारे गिफ्ट्स, कार्ड्स और बैलून्स के बीच बैठे देखा जा सकता है। उन्हें ये सभी चीजे अपने फैंस और शुभचिंतकों की तरफ से प्राप्त हुई है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए अहान ने लिखा, “आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद (और उन सभी लोगों को भी थैंक्यू, जिन्होंने इस साल को इतना खास बनाया) हमेशा ढेर सारा प्यार।”

Ahaan Panday

यह भी देखें: Aneet Padda Birthday: अहान पांडे ने धूमधाम से मनाया रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा का जन्मदिन, केक खिलाते हुए वायरल हुआ वीडियो 

यह भी देखें: Ahaan Aneet: सैयारा की रिलीज के 55 दिन पुरे होने पर अनीत पड्डा के साथ चर्च पहुंचे अहान पांडे 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top