Anshula Kapoor Engagement: अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में उनकी सगाई हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। कुछ महीनों पहले ही अंशुला के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं 2 अक्टूबर को उनकी सगाई (Anshula Kapoor Engagement) का फंक्शन हुआ, जिसमें पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई थी। अब हाल ही में उन्होंने अपनी इंगेजमेंट की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Anshula Kapoor Engagement Photos
Contents
अंशुला कपूर ने अपनी सगाई में पर्पल कलर का लहँगा पहना था, वहीं रोहन ब्लैक ऑउटफिट में नजर आए। सामने आई तस्वीरों में दोनों को अपनी सगाई की रश्में निभाते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अर्जुन अपने बहनोई को तिलक करते नजर आ रहे है। वहीं एक अन्य तस्वीर में खुशी और जान्हवी को अपने जीजा के साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक अन्य तसवीर में सोनम कपूर, शनाया कपूर, बोनी कपूर सहित अन्य लोगों नजर आ रहे है।
लिखा प्यारा कैप्शन
इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा, ‘2.10.2025, ये सिर्फ हमारा गोड धाना नहीं था, बल्कि हर छोटी-छोटी बातों में झलकता प्यार था। हमेशा से रो (रोहन) के पसंदीदा शब्द ‘Always and Forever’ रहे है और आज सबसे प्यारे तरीके से ये अच्छे लगने लगे है। इसके प्यार ने मुझे यकीन दिलाया है कि परियों की कहानियां किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे ही पलों में जिंदा रहती है।”
“हँसी, गले लगना, दुआओं और उन लोगों से भरा कमरा, जो हमारी दुनिया को भरा-पूरा महसूस कराते है। और फिर माँ का प्यार, जो चुपके से हमें चारों तरफ से लपेट लेता है। उसके फूलों से, उसके शब्दों से, उसकी सीट पर और जिस तरह से उसकी मौजूदगी अब भी हर जगह महसूस की जा सकती थी। मुझे बस इतना ही याद है कि मैं बस इधर-उधर देख रही थी और सोच रही थी कि हमेशा ऐसा ही महसूस होना चाहिए। रब राखा।”
खुशी कपूर ने लुटाया प्यार
अंशुला कपूर की कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस खुशी कपूर ने भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। पहली फोटो में खुशी और जान्हवी होने वाली दुल्हन पर खूब प्यार बरसाते नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में वे अपने जीजा जी के साथ पोज देते नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी उन्हें अपनी पूरी फैमिली के साथ देखा जा सकता है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी ने लिखा, “मेरी बहन की शादी हो रही है। इस अस्त-व्यस्त फैमिली में आपका स्वागत है, रोहन ठक्कर। लव यू, दोस्तों।”