Anupam Met Kareena: करीना कपूर और अनुपम खेर ने 25 साल पहले फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में पहली बार एकसाथ काम किया था। वहीं हाल ही में दोनों जब फ्लाइट में मिले तो…
Anupam Met Kareena
Contents
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर सहित कंई सितारे नजर आए थे। वहीं हाल ही में अनुपम जब लंबे समय के बाद करीना से मिले (Anupam Met Kareena) तो उन्होंने पुराने दिनों को याद किया।
Jab Anupam Met Kareena
दरअसल हाल ही में अनुपम खेर जब यात्रा कर रहे थे, तो करीना कपूर भी उसी फ्लाइट में मौजूद थी। ऐसे में दोनों कलाकारों ने साथ में खूब बातचीत की और पुरानी यादों को शेयर किया। खेर ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्हें फ्लाइट में बेबो के साथ पोज देते देखा जा सकता। है
पहली बार रिफ्यूजी के सेट पर मिले थे करीना और अनुपम
Anupam Met Kareena: वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, “करीना के साथ फ्लाइट में: मैं बेबो से पहली बार जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी के सेट पर मिला था। वो साल था 2000 और ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। ये बहुत खूबसूरत, आत्मविश्वासी और साथ ही बड़ी सवेंदनशील, बड़ी सफलता की चाह रखने वाली (और ये सफल भी हुई) और एक सच्ची इंसान थी।”
करीना अभी भी बातचीत करना पसंद करती है- अनुपम
अनुपम ने आगे लिखा, ” इन सालों में मैंने इन्हे एक बेहद खूबसूरत और शालीन एक्ट्रेस बनते देखा है। कल हम एक ही फ्लाइट में साथ थे। हमने ढेर सारी बातें की, 25 साल बाद भी मुझे ये देखकर खुशी हुई कि ये आज भी बेहतरीन रोल्स के लिए उत्सुक है, एक खूबसूरत इंसान है, जो अभी भी रियल है और बातचीत करना पसंद करती है। डियर करीना, आपके स्नेह और प्रसंशा के लिए धन्यवाद। हाँ, इतने सालों के बाद मैं भी बिल्कुल वैसा ही हूँ। (Anupam Met Kareena) भगवान आपको और आपके परिवार को सुखी और स्वस्थ रखे। प्यार और प्रार्थनाएँ हमेशा।”
इन फिल्मों में साथ किया काम (Anupam Met Kareena)
करीना कपूर और अनुपम खेर न सबसे पहले फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में साथ काम किया था। वहीं इसके बाद भी इन्होने ‘चुपके-चुपके’, ‘गौरी तेरे प्यार में’ और ‘द शौकीन्स’ सहित कंई मूवीज में साथ काम किया।
करीना और अनुपम की अपकमिंग फिल्में
वहीं बात करें करीना कपुर की अपकमिंग फिल्मों की तो वे जल्द ही मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में है। वहीं अनुपम खेर फिल्म ‘Fauzi’ में नजर आएँगे। हनु राघवपुड़ी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास और मिथुन चक्रवर्ती सहित कंई सितारे नजर आएँगे।
यह भी देखें: Big B: मूसलाधार बारिश के बीच भी अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस, भावुक हुए बिग ने कहा- ‘मैंने बहुत समझाया लेकिन…’
यह भी देखें: 25 years of Refugee: करीना, अभिषेक ने इंडस्ट्री में पुरे किए पच्चीस साल





