Arijit Singh New Song 2026: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का तीसरा गाना Ishq Ka Fever रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, जो अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले चुके है।
दिग्गज गायक अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिससे उनके करोड़ों प्रसंशकों का दिल टूट गया। दरअसल अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। वहीं अब उनकी रिटायरमेंट के 5 दिन बाद उनका एक गाना (Arijit Singh New Song) रिलीज हुआ है., जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है। दरअसल अरिजीत ने ये गाना शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए गाया है।
Arijit Singh New Song
दरअसल हाल ही में मेकर्स ने ओ रोमियो का तीसरा गाना Ishq Ka Fever रिलीज किया है। इस गाने में शाहिद और तृप्ति की केमस्ट्री लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। गाने में इन दोनों स्टार्स के बीच कभी खट्टी-मीठी नोकझोंक, तो कभी एक दूसरे के लिए परवाह और फिक्र देखी जा सकती है।
रिटायरमेंट के बाद अरिजीत का पहला गाना
बता दे कि फैंस के लिए ये गाना बेहद स्पेशल है। दरअसल अरिजीत के संन्यास लेने के बाद उनका ये पहला गाना (Arijit Singh New Song) रिलीज हुआ है। ऐसे में एक बार फिर अपने पसंदीदा गायक की आवाज सुन फैंस भावुक हो गए। जानकारी के लिए बता दे कि इस गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है, वहीं गुलजार ने इसके लिरिक्स लिखे है।
O Romeo Release Date
बताते चलें की ओ रोमियो अपकमिंग रोमांटिक, एक्शन थ्रिलर मूवी है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर और गौरव शर्मा सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म इस वेलेंटाइन पर यानि 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
यह भी देखें: O Romeo Trailer: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

