Filmy Narad

Arjun Kapoor के Birthday को मलाइका अरोड़ा ने यूँ बनाया खास

June 28, 2025 | by Narad

arjun-kapoor-birthday-malaika-wishes-on-her-ex-bday

Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के बर्थडे पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो…

Arjun Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। बता दे कि एक समय ऐसा था जब ये कपल एक दूसरे से बेहद प्यार करता था। कोई बॉलीवुड पार्टी हो या फिर वेकेशन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। इन सब के अलावा दोनों सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते थे। वहीं बीते साल दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब लगता है कि इन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता अभी भी बरकरार है।

Arjun Kapoor Birthday

दरअसल आज अर्जुन कपूर अपना 40वां बर्थडे मना रहे है। वहीं उनके बर्थडे पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। उन्होंने अर्जुन का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बर्थडे बॉय को मस्ती करते देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।”

Arjun Kapoor Birthday अर्जुन के 40वें बर्थडे को मलाइका ने बनाया खास

बता दे कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। वहीं सालों की डेटिंग के बाद इस कपल का पिछले साल यानि 2024 में ब्रेकअप हो गया था। कुछ महीनों पहले अर्जुन ने एक इवेंट के दौरान खुद बताया था कि वे अब ‘सिंगल’ है।

बहन अंशुला कपूर का पोस्ट

वहीं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर उनके बचपन की है। इस तस्वीर में छोटे से अर्जुन को अपनी बहन के साथ खेलते देखा जा सकता है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन साथ में हँसते-मुस्कुराते नजर आ रहे है।

Arjun Kapoor Birthday पर देखिए उनके बचपन की तस्वीर

अंशुला ने लुटाया बड़े भाई अर्जुन कपूर पर प्यार

इन तस्वीरों  को शेयर करते हुए अंशुला ने अपने बड़े भाई के लिए एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “उस इंसान हो हैप्पी बर्थडे (Arjun Kapoor Birthday), जो तब से मेरा है जब से मैं ‘मेरा’ शब्द का मतलब भी नहीं जानती थी। अर्जुन कपूर- मेरा निरंतर, मेरी अराजकता, मेरी शांति और मेरा दिशासूचक।”

अंशुला ने Arjun Kapoor Birthday पर की ये कामना

अंशुला ने आगे लिखा, “आप अपने आसपास के सभी लोगों को साथ लेकर चलते हो और फिर भी किसी तरह अपने दिल को सबसे पहले रखते हुए, हमेशा खड़े रहते हो। आपका साहस बुलंद है, आपका प्यार शांत है और आपकी वफादारी अटल है।”

Arjun Kapoor Birthday

“मुझे उम्मीद है कि यह साल आपके लिए उन जगहों पर कोमलता लेकर आएगा, जहां जीवन कठिन रहा है। उन सभी जगहों पर शांति लेकर आएगा, जो दर्द देती है और खुशी जो घर जैसी लगती है। यह साल नई राहें दिखाने, महत्वपूर्ण बातों को संजोने और शायद आखिरकार साथ में नई तस्वीरें लेने के लिए है, जिन्हे आप अप्रूव करेंगे। लव यू भाई।”

अर्जुन कपूर ने बर्थडे पर बनवाया नया टैटू

वहीं अपने बर्थडे पर (Arjun Kapoor Birthday) अर्जुन ने खुद को एक खास गिफ्ट दिए है। दरअसल उन्होंने अपने हाथ पर एक टैटू बनवाया है। उनके इस टैटू का मतलब ‘Smile’ है। वीडियो में बर्थडे बॉय को अपने हाथ पर टैटू बनवाते देखा जा सकता है।

अर्जुन कपूर का नया टैटू

वहीं एक्टर ने इस टैटू को बनवाने की वजह भी बताई है। अर्जुन ने कहा, “मैं बहुत खडूस हूँ और मैं हर समय चिड़चिड़ा रहता हूँ। तो अब चिड़चिड़ा होने से लेकर स्माइली होने तक, हँसो जीयो और मुस्कुराओ- क्या पता कल हो ना हो।” वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Smile- क्योंकि आज मेरा बर्थडे है।”

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon