Arjun Kapoor Mother pic

Arjun Kapoor Mother: ‘लाइफ बहुत क्रूर रही है…’, माँ मोना शौरी की जन्मतिथि पर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Mother: अर्जुन कपूर केवल 27 साल के थे, जब उनकी माँ मोना शौरी कपूर का निधन हो गया था। वहीं आज उनके बर्थडे पर…

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की माँ (Arjun Kapoor Mother) मोना शौरी कपूर भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन उनके बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर उन्हें आज भी बेहद याद करते है। वहीं आज मोना की बर्थ एनिवर्सरी पर है। इस खास मौके पर अर्जुन अपनी माँ को याद कर बेहद भावुक हो गए।

Arjun Kapoor Mother बर्थ एनिवर्सरी

दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो कोलाज शेयर किया किया है। इस कोलाज में एक तरफ उनकी दिवंगत माँ मोना, जबकि दूसरी तरफ अर्जुन की तस्वीर देखी जा सकती है।

मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा- अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor Mother: इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने अपनी दिल की बात लिखी है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माँ, मुझे आज आपकी बहुत याद आ रही है। हाल ही में जिंदगी मेरे साथ बेहद क्रूर रही है, लेकिन कोई बात नहीं। मैंने पहले भी बहुत मुश्किलों का सामना किया है, आगे भी करूँगा और फिर खड़ा होऊंगा।”

Arjun Kapoor Mother Mona Shourie Kapoor
Arjun Kapoor Mother Pic

एक्टर ने आगे लिखा, “आपने मुझे लाइफ में चुनौतियों का डटकर सामना करना सिखाया है और हर परिस्थिति में शालीनता और गरिमा बनाए रखना सिखाया है। आप और मैं, हम दोनों मिलकर इस सफर को तय करेंगे। मैं आपसे जल्द ही मिलूंगा और एक दिन हम साथ में आपका बर्थडे मनाएँगे। आपका प्यारा बेटा, अर्जन।”

अंशुला कपूर ने भी शेयर किया प्यारा पोस्ट

अर्जुन के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी माँ (Anshula and Arjun Kapoor Mother) को याद किया है। पहली तस्वीर में छोटी सी अंशुला अपनी माँ के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी उनकी माँ की प्यारी सी झलक देखी जा सकती है।

Anshula Kapoor Mother name

मेरे अंदर का एक हिस्सा हमेशा आपको खोजता है- अंशुला कपूर

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा, “मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन मुबारक। आप मेरा घर थी, जबसे मुझे इस शब्द का मतलब भी नहीं पता था। काश, समय के साथ किसी को मिस करना आसान हो जाता। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कभी-कभी कुछ ऐसे दिन होते है, जब मैं आपकी वजह से स्ट्रांग महसूस करती हूँ और कुछ दिन ऐसे होते है जब मैं आपकी याद में तड़पती हूँ।”

 Arjun Kapoor Mother Death
Anshula and Arjun Kapoor Mother

उन्होंने आगे लिखा, “माँ जब आप यहाँ थी तो सबकुछ बेहद सुरक्षित लगता था। मेरे अंदर का एक हिस्सा हमेशा आपको खोजता रहेगा- हर एक माइलस्टोन पर, हर बड़े मोमेंट्स पर, हर उस पल जब दुनिया बोझिल लगने लगती है, दिल टूटने पर, उन चुटकुलों में जो आपको बेहद पसंद आते थे और उन पलों में मैं आपको फोन करना चाहती हूँ।”

मैं आपसे बेहद प्यार करती हूँ…

अंशुला ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “मुझे नहीं लगता कि मैं तुम्हे कभी ढूँढना बंद करूंगी, भले ही मुझे पता है कि तुम यहाँ नहीं हो। क्योंकि मेरा बहुत बड़ा हिस्सा आज भी तुम्हारा है। मैं जब भी खुद पर दया करने की कोशिश करती हूँ, तब मुझे मेरी आवाज से ज्यादा आपकी आवाज सुनती है। आप जहां भी हो, उम्मीद है कि आपको ये पता होगा कि हम आपसे कितना प्यार करते है। मैं आपको  इतना मिस करती हूँ, जिसे शब्दों में भी बयां नहीं किया जा सकता। मैं पुरे दिल के साथ आपको प्यार करती हूँ। रब राखा, माँ।”

यह भी जरूर देखें: Anshula Kapoor Engagement: अंशुला कपूर ने शेयर की सगाई की तस्वीरें, भाई अर्जुन ने किया तिलक, आशीर्वाद देते दिखे बोनी कपूर 

यह भी जरूर देखें: Malaika Arora के बर्थडे पर एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का खास पोस्ट, करण जौहर से लेकर करीना कपूर तक ने भी किया विश 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top