Aryan Khan

Aryan Khan ने शाहरुख नहीं बल्कि माँ गौरी को डेडिकेट किया अपने करियर का पहला अवार्ड, कहा- ‘वे हमेशा कहती है कि…’

शाहरुख खान के बेटे और डायरेक्टर Aryan Khan को उनकी डेब्यू वेब सीरीज के लिए अवार्ड मिला। वहीं आर्यन ने ये अवार्ड अपनी माँ गौरी खान को डेडिकेट किया।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने इस साल अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धमाल मचा दिया। इस सीरीज में लक्ष्य, सहर बम्ब्बा, राघव जुयाल, बॉबी देओल और मनोज पाहवा सहित कंई कलाकार नजर आए। वहीं शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर और इमरान हाश्मी सहित कंई दिग्गज सितारों ने भी अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगा दिए। आर्यन के इस शो की दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने भी खूब तारीफ की। वहीं अब उन्हें इस शो के लिए अवार्ड मिला है।

Aryan Khan को मिला करियर का पहला अवार्ड

दरअसल आर्यन खान को एनडीटीवी की तरफ से डेब्यूटेंट डायरेक्टर ऑफ द ईयर 2025 के अवार्ड से नवाजा गया। आर्यन के लिए ये अवार्ड बेहद खास है। दरअसल ये उनके करियर का पहला अवार्ड है। ऐसे में उन्होंने अपना ये अवार्ड अपनी माँ और प्रोड्यूसर व इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान को डेडिकेट किया।

माँ से Aryan Khan को मिली है ये सीख

अपना पहला अवार्ड प्राप्त करने के बाद आर्यन खान ने एक प्यारी सी स्पीच दी। उन्होंने कहा- “सबसे पहले मैं अपने कास्ट, क्रू और नेटफ्लिक्स को थैंक्यू कहना चाहता हूँ, जिन्होंने एक फर्स्ट टाइम डायरेक्टर पर इतना भरोसा किया और मेरे साथ इतने प्यार और मेहनत से काम किया। ये मेरा पहला अवार्ड है। मैं उम्मीद करता हूँ कि मुझे और भी बहुत सारे अवार्ड मिलेंगे, क्योंकि मेरे डैड की तरह मुझे भी अवार्ड बहुत पसंद है। लेकिन ये अवार्ड उनके लिए (शाहरुख खान) नहीं है, ये मेरी मॉम के लिए है।”

“मेरी मॉम मुझसे हमेशा कहती है- जल्दी सोना, लोगों का मजाक नहीं उड़ाना और गाली-गलौज तो बिल्कुल भी नहीं करना। और आज इन्ही सभी चीजों के लिए मुझे ये अवार्ड मिला है। मेरी माँ को दुनिया की सबसे खुश महिला बनाने के लिए धन्यवाद, एनडीटीवी। मैं आशा करता हूँ कि आज घर जाकर मुझे थोड़ी कम डांट पड़ेगी।”

गौरी खान ने किया रिएक्ट

वहीं गौरी खान ने भी अपने बेटे Aryan Khan की इस स्पीच पर प्यारी सी प्रतिक्रिया दी है। गौरी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे सबसे ज्यादा खुश और प्राउड फील कराने के लिए थैंक्यू, आर्यन। आपके सभी अवार्ड्स को रखने के लिए एक नए कैबिनेट को डिजाइन करने जा रही हूँ।”

शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे

जानकारी के लिए बता दे कि शाहरुख खान और गौरी खान के तीन बच्चे है। इनके बड़े बेटे Aryan Khan ने एक्टिंग नहीं बल्कि डायरेक्शन को चुना है। वहीं बेटी सुहाना खान ने एक्टिंग में ही करियर बनाने का फैंसला किया है। सुहाना ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चिज’ से डेब्यू किया था। अब वे अपने पिता शाहरुख एक साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। वहीं शाहरुख और गौरी के सबसे छोटे बेटे अबराम अभी स्कूल में पढ़ते है।

यह भी देखें: Aryan Khan Birthday: ‘स्माइल करो आज तुम्हारा बर्थडे है…’, आर्यन खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएँ 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top