Filmy Narad

Abhishek Kumar ने मुंबई में खरीदा पहला घर, 30वें बर्थडे पर एक्टर ने दिखाई अपने नए आशियाने की झलक  

August 26, 2025 | by Narad

bb-17-fame-abhishek-kumar-buys-first-house-in-mumbai

Abhishek Kumar: बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। एक्टर ने आज अपने जन्मदिन पर अपने नए घर की झलक दिखाई है।

टीवी एक्टर और बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर-अप अभिषेक कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करते रहते है। वहीं आज अभिषेक अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। अपने इस खास दिन पर एक्टर ने बताया कि आज उनका एक बड़ा सपना पुरा हो गए है। दरअसल उन्होंने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है।

मुंबई में Abhishek Kumar का पहला घर

कुछ समय पहले ही अभिषेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्टर को अपने नए आशियाने में देखा जा सकता है। इस दौरान बर्थडे बॉय के चेहरे पर मुंबई में अपना फर्स्ट होम खरीदने की खुशी साफ झलक रही है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए ‘उडारियाँ’ एक्टर ने अपने सभी फैंस का आभार जताया है।

फैंस का जताया आभार

अभिषेक कुमार ने लिखा, “मुंबई के नये घर का श्री गणेश। सबसे पहले आप सभी का दिल से शुक्रिया इतना प्यार और इतनी प्यारी बर्थडे शुभकामनाएँ देने के लिए। आज आप सबके प्यार की वजह से, मेरी मेहनत और परिवार के आशीर्वाद से, मैंने अपना एक बहुत बड़ा सपना पूरा कर लिया। मुंबई में मेरा पहला छोटा सा प्यारा सा घर खरीद कर। इतना अच्छा लग रहा है कि क्या बताऊं। बहुत मेहनत की है यहाँ तक पहुँचने के लिए, बहुत कुछ त्याग किया है और उतना ही प्यार आप सबने दिया है। बस आप सब अपना प्यार ऐसे ही बना के रखना। मैं मेहनत करता जाऊँगा और आप सब बहुत प्राउड फील कराऊंगा। एक बार फिर, बर्थडे शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आई लव यू ऑल।”

अभिषेक कुमार के टीवी शो

बता दे कि अभिषेक कुमार ने कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल ‘उडारियाँ’ से अपने करियर की शुरूवात की थी। इसके बाद वे सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आए। इस शो में उन्होंने अपने अंदाज से जनता का खूब दिल जीत लिया और परिणामस्वरूप वे इस इस शो के फर्स्ट रनर-अप बने। इसके अलावा भी इन्होने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ सहित कंई शो में काम किया है। वहीं हाल ही में अभिषेक का एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था। इस गाने में वे अपने एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ नजर आए थे।

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon