Bharti Singh Baby Boy: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर माँ बन चुकी है। दरअसल उन्होंने फिर से एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।
कॉमेडियन भारती सिंह पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी वे अपनी प्रेग्नेंसी के अंत तक काम करती रही और हाल में उन्होने एक बेटे (Bharti Singh Baby Boy) को जन्म दिया है। बता दे कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का ये दूसरी बच्चा है। इससे पहले भी ये कपल एक बेटे लक्ष लिंबाचिया के पेरेंट्स है, जिसे वे प्यार से गोला कहकर पुकारते है।
भारती-हर्ष के घर आया नया मेहमान (Bharti Singh Baby)
Contents
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह को आज सुबह ‘लाफ्टर शेफ 3’ की शूटिंग के लिए जाना था। हालाँकि तभी अचानक उनका वाटर ब्रेक हो गया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहीं इसके बाद उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया। बता दे कि अभी इस कपल की तरफ से ऑफिशियली अपने दूसरे बेबी बॉय के जन्म के बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
कुछ महीनों पहले की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
बता दे कि भारती ने अक्टूबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, “हम दोबारा प्रेग्नेंट है।”
Bharti Singh Baby Shower
बता दे कि कुछ दिनों पहले भारती की गोदभराई का फक्शन हुआ था। इस दौरान वे पिंक कलर की लूज ड्रेस पहने काफी प्यारी लग रही थी। बता दे कि उनके बेबी शावर में जैस्मिन भसीन, अली गोनी, अंकिता लोखंडे, जन्नत जुबैर, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, पुनीत पाठक और तेजस्वी प्रकाश सहित कंई सितारे नजर आए थे।
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की लव स्टोरी
बात करें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की लव स्टोरी की तो दोनों की मुलाकात एक टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी। वहीं इसके बाद दोनों क बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब 8 सालों की डेटिंग के बाद इन्होने साल 2017 में शादी की थी। वहीं 2022 में ये कपल अपने पहले बच्चे लक्ष उर्फ गोले के पेरेंट्स बने। आज इन्होने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है।
यह भी देखें: Bharti Singh के 41वें बर्थडे पर पति हर्ष ने शेयर किया मजेदार वीडियो





