Filmy Narad

Elvish Yadav: भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- ‘इसने कंई घर बर्बाद किए’

August 17, 2025 | by Narad

Elvish Yadav house 

Elvish Yadav: एल्विश यादव के घर पर आज सुबह भारी गोलीबारी हुई। वहीं अब विदेश में छुपे गैंगस्टर रिटोलिया ने इस हमले की

बिग बोस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित घर पर आज सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन नकाबपोश अज्ञात सख्श बाइक से एल्विश के घर के पास आते। एक शख्स बाइक पर सवार रहता है, जबकि दो लोग अंधाधुंध फायरिंग करते है।

Elvish Yadav के घर पर हुई गोलीबारी

बता दे कि हमले के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस तुरंत यूट्यूबर के घर पहुँच गई थी और जाँच शुरू कर दी है। वहीं अब इस हमले के आरोपी के बारे में भी जानकारी सामने आई है। दरअसल भाऊ गैंग ने एल्विश के घर पर हुई इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है और इसके साथ ही उन्होंने कंई अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी चेतावनी दी है।

भाऊ गैंग ने इसलिए करवाई एल्विश यादव कर घर पर फायरिंग

दरअसल सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ा एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में लिखा है, “जय भोले की। हाँ राम राम सारे भाईया न। आज जो ELVISH YADAV के घर पर गोली चली है वो हमने NEERAJ FARIDPUR और BHAU RITOLIYA ने चलवाई है। इसे आज हमने अपना परिचय दिया है। बोहोत घर बर्बाद कर लिए इसने सट्टे का प्रमोशन कर करके। और जो भी ये सोशल मीडिया के कीड़े है सबको WARNING है ये जो सट्टे का प्रमोशन करते मिल गया उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है। तो जो भी ये सट्टे आले है तैयार रहो। राओ इंदरजीत यादव। राम राम।”

Elvish Yadav: भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी

 

कौन है भाऊ रिटोलिया और नीरज फरीदपुरिया

कंई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीरज फरीदपुरिया हरियाणा का रहने वाला है। इसपर हत्या, रंगदारी और फिरौती संग कंई केस दर्ज है। ये आरोपी साल 2012 से जेल में बंद था और साल 2015 में इसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालाँकि जमानत मिलने के बाद ये आरोपी पुलिस को चकमा देकर विदेश भाग गया और अब तक वहीँ छिपा बैठा है। वहीं हिमाँशु भाऊ भी इसी की गैंग का एक सदस्य है और भाऊ पर भी हत्या और फिरौती मांगने सहित कंई केस दर्ज है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों विदेश में छिपे हुए है और बड़े-बड़े बिजनेसमैन से फिरौती मांगते है।

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon