Saba Khan Wedding

Saba Khan Wedding: बिग बॉस 12 फेम सबा खान ने गुपचुप रचाया निकाह, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

शीर्षक: Saba Khan Wedding: बिग बॉस 12 फेम सबा खान ने गुपचुप रचाया निकाह, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Saba Khan Wedding: बिग बॉस 12 में अपनी बहन सोमी खान के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सबा खान ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। उनके वेडिंग फोटोज सामने आते ही यह खबर फिल्म और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सबा खान अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो पोस्ट साझा किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, सबा ने गुपचुप निकाह (Saba Khan Wedding) कर लिया और शादी से पहले इसकी भनक तक किसी को नहीं लगने दी।

Saba Khan Wedding Photos
सबा खान ने हाल ही में अपने निकाह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। शादी के मौके पर उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था। हाथों में चूड़ा और सोने के गहनों के साथ उन्होंने अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। तस्वीरों में सबा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, और फैंस उनके नए सफर के लिए उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं।

बिजनेसमैन हैं सबा के पति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबा खान ने जोधपुर, राजस्थान के बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह किया है। दोनों की यह शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।

“आपकी दुआएँ चाहती हूँ” — सबा
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सबा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह। कुछ दुआएँ तब तक चुपचाप गले लगाई जाती हैं, जब तक दिल तैयार नहीं हो जाता। आज कृतज्ञता और विश्वास के साथ मैं आप सभी के साथ अपनी निकाह यात्रा शेयर करती हूँ। बिग बॉस में जिस लड़की को आपने सपोर्ट किया, चीयर किया और जिसे प्यार दिया, अब वो लड़की लाइफ के एक नए चैप्टर में कदम रख रही है। जैसे ही मैंने निकाह की यह पवित्र यात्रा शुरू की है, ऐसे में आपसे आशीर्वाद और दुआएँ चाहती हूँ। लव, सबा।”

सबा खान के इस पोस्ट पर उनके दोस्तों के साथ-साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें निकाह की शुभकामनाएँ दी हैं। हिंदी समाचार और मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स में सबा की यह शादी फिलहाल खूब सुर्खियाँ बटोर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top