Big Boss 19 के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट के लिए दुबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है। वहीं गौरव खन्ना, अशनूर कौर और प्रणीत मोर सहित कंई कंटेस्टेंट…
Big Boss 19 news
Contents
कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Big Boss 19) खत्म हो चूका है। एक्टर गौरव खन्ना इस सीजन के विनर रहे। वहीं शो खत्म होने के बाद मेकर्स ने मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें सभी कंटेस्टेंट खूब एन्जॉय करते दिखे थे। वहीं मुंबई के बाद अब निर्माताओं ने दुबई में एक पार्टी का आयोजन किया है। बीते दिन Big Boss 19 के कई कंटेस्टेंट को दुबई के लिए रवाना होते देखा गया था। वहीं अब इस दुबई ट्रिप से कंई कलाकारों ने फोटोज/वीडियो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
दुबई में Big Boss 19 कंटेस्टेंट
दरअसल कुछ समय पहले ही अशनूर कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें अपने बिग बॉस के साथी कन्टेस्टेंस व् दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते देखा जा सकता है।
सामने आए वीडियो में अशनूर कौर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोर और आवेज दरबार को साथ में डांस करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अशनूर ने लिखा, “जब पॉजिटिव गैंग दुबई में हो तो मौज-मस्ती तो बनती है। अभिषेक बजाज, नगमा मिराजकर और मृदुल को बहुत मिस कर रहे है, जल्दी आओ।”
अभिषेक बजाज, नगमा और मृदुल को कर रहे मिस
फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी पॉजिटिव गैंग का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस गौहर खान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘द कूल गैंग।’ अभिषेक बजाज ने लिखा, ‘पॉजिटिव गैंग टू पावर गैंग।’ वहीं आवेज दरबार ने लिखा, “अब नग्गो, बज्जू और मृदुलवा के हमारे मज्जा में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूँ।”
फैंस ने लुटाया प्यार
बता दे कि बिग बॉस 19 की पॉजिटिव गैंग यानि अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, गौरव खन्ना, प्रणीत मोर और मृदुल तिवारी इन सभी की दोस्ती को दोस्ती को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं फैंस अब इस बात की तारीफ कर रहे है कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इनके बीच वैसी ही दोस्ती बनी हुई है।

