Karwa Chauth 2025: शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक, सज-धज कर सुनीता कपूर के घर पहुंची ये एक्ट्रेसस 

Karwa Chauth 2025: अनिल कपूर की पत्नी सुनीता आहूजा हर साल अपने घर पर करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन करती है, जिसमें कंई बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ शामिल होती है।

आज पुरे देश में करवा चौथ का त्यौहार (Karwa Chauth 2025) मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएँ अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कंई ऐसी अभिनेत्रियां है, जो ये त्यौहार काफी धूमधाम से मनाती है। अभिनेता अनिल कपुर की पत्नी सुनीता आहूजा हर वर्ष अपने घर पर करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन करती है, जिसमें एक्ट्रेस शामिल होती है।

Karwa Chauth 2025 पर शिल्पा शेट्टी का लुक

हर साल की तरह इस साल भी कंई एक्ट्रेस को करवा चौथ की पूजा के लिए सुनीता कपुर के घर जाते  हुए स्पॉट किया गया। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस दौरान रेड एंड वाइट कलर का अनारकली सूट पहने काफी खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्हें अपनी दोस्त के साथ पोज देते देखा गया।

सिंपल लुक में दिखी वरुण धवन की पत्नी

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए अनिल कपूर के घर पहुंची। इस दौरान वे ऑफ वाइट कलर की साड़ी पहने नजर आई।

लाल साड़ी पहने दिखी मीरा कपूर

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर रेड कलर की साड़ी पहने करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने खुले बालों और पोटली बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।

Karwa Chauth 2025 पर रवीना टंडन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने करवा चौथ के सेलिब्रेशन के लिए एकदम हटके लुक अपनाया था। दरअसल ये येलो कलर की साड़ी पहने नजर आई।

बी-टाउन की हसीनाओं ने यूं मनाया करवा चौथ

वहीं हाल ही में बी-टाउन की हसीनाओं के करवा चौथ पूजा की झलक भी सामने आई है। दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर क्या है। इस वीडियो में सभी महिलाओं को एकसाथ पूजा करते देखा जा सकता है।

Leave a Reply