Filmy Narad

International Yoga Day 2025: मलाइका अरोड़ा से लेकर कंगना रनौत तक बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, देखिए तस्वीरें 

June 21, 2025 | by Narad

bollywood-celeb-post-on-international-yoga-day-2025

International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने  योगा करते हुए तस्वीरें शेयर की है और लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया है।

International Yoga Day 2025

हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को योगा करने का महत्व समझाया जाता है और साथ ही उन्हें योगा करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। वहीं आज International Yoga Day 2025 के अवसर पर नेताओं के अलावा कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी योगा करते हुए तस्वीरें शेयर की है और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया है। तो चलिए आपको दिखाते है कि आपके पसंदीदा सितारों ने कैसे इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेट किया।

मलाइका अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शेयर किया ये पोस्ट

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है। बता दे कि वे लगभग हर रोज योग क्लासेज़ जाती है। इसके आलावा वे सोशल मीडिया पर भी फिटनेस से जुड़े कंई वीडियो साझा करती रहती है। वहीं आज योगा दिवस भी उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को छोटी-छोटी क्लिप्स जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो में उन्हें योगा के मुश्किल से मुश्किल आसन आसानी से करते देखा जा सकता है।

मलाइका अरोड़ा ने International Yoga Day 2025 पर किया योगा

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है बल्कि ये जीवन भर के लिए है। इसलिए अपने दिन की शुरूवात योग के साथ करें और शांति व कृतज्ञता के साथ समाप्त करें। हैप्पी इंटरनेशनल योगा डे।”

International Yoga Day 2025 पर सुनील शेट्टी ने भी किया योग

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी योग करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें शांत होकर ध्यान लगाते देखा जा सकता है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “एक ऐसी दुनिया में जो बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, योग सिर्फ एक अभ्यास नहीं है, बल्कि ये अपने आप में घर लौटने का एक तरीका है।”

International Yoga Day 2025 पर योगा करते हुए सुनील शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने योग दिवस पर कहीं ये बात

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। वहीं आज शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे योगा करते नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब हमारे पास किसी चीज का एक हिस्सा होता है तो हमें उसका महत्व समझना चाहिए। इस साल की थीम है (International Yoga Day 2025 theme)- योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ। बैलेंस- मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। हेल्थ… आइये इसका महत्व समझे और इसे अर्जित करें और इसे न केवल अपने लिए बल्कि हमारे पुरे पारिस्थितिक तंत्र के लाभ के लिए सरंक्षित करें।”

International Yoga Day 2025 पर शिल्पा शेट्टी

International Yoga Day 2025 पर हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान जो इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही है, उन्होंने भी योग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में हिना को समंद्र किनारे योगा करते देखा जा सकता है।

International Yoga Day 2025 योग करते हुए हिना खान

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘योगा एक परफेक्ट व्यू के साथ। योग, ब्रीथ वर्क, मेडिटेशन सब कुछ है। अपने प्रति अच्छा बनें।”

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी का पोस्ट

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी International Yoga Day 2025 पर योग करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की है। इस दौरान उनके पति जैकी भगनानी भी उनके साथ योग करते नजर आ रहे है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर योग करते हुए रकुल और जैकी

कंगना रनौत ने दी International Yoga Day 2025 की शुभकामनाएँ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगा करते नजर आई। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा,”आप सभी को योगा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

कंगना रनोट ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगा

इसके अलावा भी दीपिका पादुकोण और अनुपम खेर सहित कंई सेलेब्रिटीज ने लोगों को योगा करने के लिए प्रेरित किया है।

RELATED POSTS

View all

view all
Mastodon