Site icon FN

Christmas 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखिए तस्वीरें 

Christmas 2025

Christmas 2025: बॉलीवुड सेलेब्स ने भी क्रिसमस काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सोनाक्षी सिन्हा, खुशी कपूर और रणदीप हुड्डा सहित…

आज दुनियभर में क्रिसमस का त्यौहार (Christmas 2025) सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ इस फेस्टिवल को मना रहे है। वहीं बॉलीवुड के भी कंई सितारों ने ये त्यौहार काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। तो चलिए आपको दिखाते है कि आपके फेवरेट सेलेब्रिटीज कैसे क्रिसमस मना रहे है।

सोनाक्षी-जहीर का Christmas 2025 सेलिब्रेशन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति व एक्टर जहीर इकबाल के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सेलिब्रेशन की कंई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोना ने इस दौरान ब्लैक एंड वाइट कलर का ऑउटफिट पहना था। वहीं जहीर भी रेड कलर की जैकेट पहने नजर आए। इस दौरान दोनों को क्रिसमस ट्री के सामने पोज देते देखा जा सकता है।

पति संग ट्विनिंग करते दिखी बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण ग्रोवर क्रिसमस पर रेड कलर का ऑउटफिट पहने ट्विनिंग करते नजर आए। इस दौरान दोनों को साथ में डांस करते देखा जा सकता है।

खुशी कपूर ने दोस्तों संग मनाया Christmas 2025

खुशी कपूर ने अपने सभी दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्हें रेड कलर के ऑउटफिट में अपने फ्रेंड्स के साथ ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। वहीं उनके पेट डॉग्स भी उनके साथ नजर आ रहे है।

तमन्ना भाटिया ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी अपने Christmas 2025 सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। सामने आई तस्वीरों में उन्हें अपने क्रिसमस ट्री सजाते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हो हो मैरी क्रिसमस।”

रणदीप हुड्डा ने भी Christmas 2025 की शुभकामनाएँ

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस विश किया है। इन तस्वीरों में उन्हें अपनी वाइफ लिन लेशराम के साथ नेचर के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “क्रिसमस ताजी हवा और घोड़ों के प्रति ढेर सारे प्यार से भरा हुआ है, क्योंकि कभी-कभी प्रकृति के बीच बिताए हुए शांत पल ही असली सेलिब्रेशन होते है। जहाँ दुनिया थम सी जाती है और यह आपको ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या मायने रखता है। मोमेंट्स और सनसेट के बारे में। क्रिसमस 2025 ।”

यह भी देखें: Bollywood New Parents 2025: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर विक्की-कैटरीना तक 2025 में पेरेंट्स बने ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज 

Exit mobile version