Independence Day 2025: सलमान खान ने गाया ‘सारा जहाँ से अच्छा’ तो कंगना ने लहराया तिरंगा, बॉलीवुड सेलेब्स ने यूँ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2025: आज पुरे देश में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी बड़े ही गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आज पुरा भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। गाँव से लेकर शहरों तक, आम से लेकर खास तक हर कोई आजादी के इस पर्व का जश्न मना रहा है। वहीं बॉलीवुड में भी इस त्यौहार की खूब रौनक देखने को मिल रही है। दरअसल कंई बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) की शुभकामनाएँ दी है।

Independence Day 2025 पर सलमान खान

सलमान खान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए। सलमान ने ‘सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा’ गीत गाते हुए सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएँ दी है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।”

अभिषेक बच्चन ने दी बधाई

अभिषेक बच्चन ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे दिलों में आजादी, हमारी आत्मा में गर्व। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। जय हिंद।”

अनन्या पांडे ने भी तिरंगे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए आजादी के पर्व की बधाई दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, “सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा।”

Independence Day पर प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तिरंगे की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।”

कंगना ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी के पर्व को सेलिब्रेट किया। सामने आए वीडियो में कंगना तिरंगा लहराते नजर आ रही है और इसके साथ ही उन्होंने सभी को Independence Day की शुभकामनाएँ भी दी।

अक्षय कुमार ने रियल लाइफ हीरो के साथ मनाया Independence Day

अक्षय कुमार ने असली जीवन के नायकों के साथ आजादी के पर्व का जश्न मनाया। दरअसल अक्षय ने सफाई कर्मचारियों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होने लिखा, “जब हम अपने पैरों तले जमीन की परवाह करते है तो आजादी और भी ज्यादा चमकदार लगने लगती है। मैं बीच पर वॉलीबाल का आनदं ले रहा था कि तभी में नजर इन असली जिंदगी के नायकों पर पड़ी, जो हमारे समुद्र तटों को साफ रखते है। सबमुस्कुरा रहे थे, दिल से।”

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा गर्व, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।”

वहीं इसके आलावा भी सोनू सूद, अनन्या पाण्डे, सारा अली खान, अनुपम खेर, कुणाल खेमू, सोहा अली खान और नेहा धूपिया सहित कंई बॉलीवुड सितारों ने फैंस को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी है।

Leave a ReplyCancel reply