Valentines Day 2026: सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वे वेलेंटाइन पर अपने पति जहीर को काफी मिस कर रही है। वहीं कृति ने अपने हस्बैंड पुलकित के साथ…
आज दुनियाभर में प्यार का त्यौहार यानि वेलेंटाइन डे (Valentines Day 2026) मनाया जा रहा है। वहीं कंई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी अपने पार्टनर्स के साथ ये दिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। हाल ही में कंई सेलेब्स ने अपने सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है, जिनसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
Valentines Day 2026 Special
Contents
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपने पति व एक्टर पुलकित सम्राट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक दूजे की आँखों में खोने नजर आ रहे है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “हेलो वेलेंटाइन।”
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा संग मनाया वेलेंटाइन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें Valentines Day 2026 विश किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “पहले दिन से ही फिल्मी और बिना किसी झिझक के। हैप्पी वेलेंटाइन डे मेरी प्यारी कुकी।”
रणदीप हुड्डा और लीन लैशराम का Valentines Day 2026
रणदीप हुड्डा ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ लीन लैशराम के साथ एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में एक्टर को प्यार से अपनी वाइफ को निहारते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा, “मुझे उसकी आँखों में प्यार मिला… और अब मुझे उसकी मुस्कान में हमारा भविष्य नजर आता है। मेरे दिल और उसके अंदर पल रही एक नन्ही धड़कन को हैप्पी वेलेंटाइन डे।”
हिना खान के लिए डबल खुशी का दिन
एक्ट्रेस हिना खान ने के लिए आज का दिन डबल सेलिब्रेशन वाला है। दरअसल आज Valentines Day 2026 के साथ-साथ हिना के पति रॉकी जायसवाल का बर्थडे भी है। ऐसे में एक्ट्रेस ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पति को विश किया है।
Valentines Day 2026 पर पति को मिस कर रही सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ कंई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों साथ में मस्तीभरे पोज देते नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोना ने लिखा, “मैं हमेशा सोचती हूँ कि इनमें से एक तस्वीर तो अच्छी होगी ही। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो हर तस्वीर को देखकर मेरे चेहरे पर वो प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। आज तुम्हारी कुछ ज्यादा ही याद आ रही है, मेरे फॉरएवर वेलेंटाइन।
यह भी देखें: Goodbye 2025: कृति सेनन से लेकर सोनम कपूर तक बॉलीवुड सितारों ने यूं किया 2025 को अलविदा

