Border 2 Teaser: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में सनी एक बार फिर पकिस्तान को…
अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉर्डर 2 का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे है। वहीं आज विजय दिवस के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार टीजर (Border 2 Teaser) भी रिलीज कर दिया है। बॉर्डर 2 का टीजर में सनी एक बार फिर पाकिस्तान को ललकारते और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे है।
Contents
बता दे कि 16 दिसंबर का दिन भारतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल साल 1971 में इसी दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। इस दिन 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
टीजर में सनी देओल का दमदार डायलॉग
वहीं बॉर्डर 2 के टीजर में भी इस युद्द की झलक देखने को मिल रही रही है। टीजर में सनी पाकिस्तानी सेना को ललकारते हुए कहते है कि- “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से- सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा हुआ पाओगे। जो आँखों में आँखें डालकर, सीना ठोक कर कहेगा- हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।”
टीजर में सनी अपने साथियों के साथ दुश्मनों का डटकर सामना करते नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा सहित कंई एक्टर्स की झलक देखी जा सकती है।
Border 2 Teaser फौजियों का भारत माता के लिए प्यार और उनका देशप्रेम दर्शाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इंडियन आर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना अपने देश की रक्षा करती है।
1997 में आई फिल्म का सीक्वल है ये मूवी
बताते चले कि यह फिल्म साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बैरी, पूजा भट्ट और तब्बू सहित कंई सितारे नजर आए थे। वहीं अब 27 सालों के बाद ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आ रहा है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें है।
बॉर्डर 2 मूवी की रिलीज डेट
बता दे कि बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर यानि 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Diljit Dosanjh ने पूरी की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, वरुण-अहान के साथ लड्डू खाकर यूं मनाया जश्न
यह भी देखें: दीपिका पादुकोण जल्द बनेंगी Deol Family की रिश्तेदार, जानिए आखिर कैसे जुड़ रहा ये नया रिश्ता

