डैड-टू-बी Rajkummar Rao ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था, अपने आने वाले बच्चे के लिए की प्रार्थना 

Rajkummar Rao जल्द ही पिता बनने वाले है। वहीं अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले वे गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे।

बॉलीवुड के टैलेंटेड कपल्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) जल्द ही पेरेंट्स बने वाले है। इस कपल ने कुछ दिनों पहले ही खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। वहीं अब पापा बनने से पहले राजकुमार राव गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने आने वाले बेबी के लिए प्रार्थना की।

Rajkummar Rao ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

दरअसल हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में उन्हें गोल्डन टेंपल में देखा जा सकता है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “सतनाम वाहगुरु,वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह।”

जल्द ही पापा बनने वाले है राजकुमार राव

बता दे कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दो हफ्ते पहले ही एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। वहीं उनके इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी थी।

2021 में राजकुमार राव ने पत्रलेखा से रचाई थी शादी

बता दे कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी से पहले करीब 11 सालों तक डेट किया था। इस कपल की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं इसके बाद  दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 2021 में शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के करीब 4 साल बाद ये कपल अपने पहले बच्चे का  स्वागत करने वाला है।

यह भी जरूर देखें: Shefali Jariwala News: शेफाली जरीवाला की मौत की कवरेज के लिए मीडिया पर भड़के वरुण धवन, कहा- ‘कोई भी अपनी अंतिम यात्रा ऐसे नहीं चाहेगा’

Leave a ReplyCancel reply