Site icon FN

Ikkis New Release Date: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘इक्कीस’ 

Ikkis New Release Date

Ikkis New Release Date: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। ये फिल्म पहले इसी महीने…

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म इक्कीस बेहद खास है। दरअसल ये मूवी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिनका कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया है। सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल निभा रहे है। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट (Ikkis New Release Date) में बड़ा बदलाव किया है।

Ikkis New Release Date

दरअसल ‘इक्कीस’ मूवी पहले 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। वहीं अब यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज की जाएगी। ऐसे में दर्शकों को इस मूवी को देखने के लिए अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

क्या ‘धुरंधर’ से डरे ‘इक्कीस’ के मेकर्स

Ikkis New Release Date: बता दे कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13 दिनों में ही 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि इक्कीस के मेकर्स इस फिल्म से क्लैश नहीं करना चाहेंगे, जिसके चलते रिलीज को पोस्टपोन किया गया है।

21 की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे अरुण खेत्रपाल

बता दे कि इक्कीस (Ikkis New Release Date) सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी है, जो 1971 भारत-पाक युद्ध में महज 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। इनकी बहादुरी और बलिदानों को देखते हुए इन्हे मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था। वहीं अब अगत्य नंदा इनकी अनकही कहानी को पर्दे पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार है।

इक्कीस मूवी की स्टारकास्ट

बताते चले कि ‘इक्कीस’ अगस्त्य नंदा की दूसरी फिल्म होने वाली है। इन्होने जोया अख्तर की मूवी ‘द आर्चिज’ से डेब्यू किया था। वहीं अगस्त्य के अलावा इस फिल्म में दिंवगत अभिनेता धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया सहित कंई सितारे नजर आएँगे।

यह भी देखें: Ikkis Trailer: सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका में अगस्त्य नंदा, ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

Exit mobile version