Do Deewane Seher Mein Trailer: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो गए है। यह कहानी दो ऐसे मिलेनियल्स के बारे में है जो शादी…
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रॉमा मूवी दो दीवाने शहर में को लेकर चर्चा में बने हुए है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं अब इस मूवी का ट्रेलर (Do Deewane Seher Mein Trailer) भी रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Do Deewane Seher Mein Trailer
Contents
मेकर्स ने हाल ही दो दीवाने शहर में का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने शशांक शर्मा का किरदार निभाया है, वहीं मृणाल को रोशनी के किरदार में देखा जा सकता है। यह फिल्म दो सोशली ऑक्वर्ड मिलेनियल्स शशांक और रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी इनसिक्योरिटीज से जूझते हुए जीवन जी रहे है।
Do Deewane Seher Mein Trailer में दिखाया गया है कि शशांक की फैमिली रोशनी के घर रिश्ता लेकर आती है। पहले दोनों के बीच सबकुछ सही चलता है और फिर धीरे-धीरे इनके बीच प्यार पनपने लगता है। हालाँकि तभी कहानी में एक ऐसा मोड़ आता है, जब रोशनी शादी के लिए मना कर देती है और इनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच जाता है।
फैंस को पसंद आ रहा Do Deewane Seher Mein Trailer
अब शशांक और रोशनी की इस प्रेम कहानी में क्या मोड़ आता है, दोनों की शादी हो पाती है या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। कंई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक सोशल यूजर ने लिखा, ‘वाओ, इस तरह की फिल्म लंबे समय के बाद आ रही है, प्योर लव और लव।’ एक ने लिखा, ‘ये तो एकदम फ्रेश लग रही है, बिल्कुल दिल से कही गई एक खूबसूरत प्रेम कहानी।’ एक ने लिखा, ‘वाओ, ये तो एक बड़ा सरप्राइज है। स्टोरीटेलिंग का बिल्कुल ही नया कॉन्सेप्ट। यह साल की सबसे बेस्ट और खूबसूरत फिल्म होने वाली है।’
कब रिलीज होगी ये फिल्म ?
बताते चलें कि दो दीवाने शहर में का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। वहीं इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन के तहत हुआ है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर, इला अरुण, संदीप धर और नवीन कौशिक सहित कंई सितारे नजर आएँगे।





