Elvish-Jiya Engagement: एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में एक रिंग नजर आ रही है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एल्विश ने…
एक्टर और यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। कुछ दिनों पहले ही उनका एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वे अभिनेत्री जन्नत जुबैर के साथ नजर आए थे। उनका ये गाना फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं हाल ही में एल्विश ने एक ऐसी तस्वीर (Elvish-Jiya Engagement) शेयर की है, जिसे देख उनके फैंस के बीच सनसनी मच गई।
Elvish-Jiya Engagement News
Contents
दरअसल हाल ही में एल्विश यादव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान जिया के हाथ में एक अंगूठी भी देखी जा सकती है। ये तस्वीर देख सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे है कि एल्विश और जिया ने सगाई कर लिए है। वहीं उनका कैप्शन भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रह है।
दरअसल इस तस्वीर के कैप्शन में एल्विश ने लिखा, “मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा (रेड हार्ट इमोजी) मिल गया।”
क्या है Elvish-Jiya Engagement का सच ?
एल्विश यादव और जिया शंकर सगाई की ये तस्वीर उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है, या इन्होने सच में इंगेजमेंट कर ली है, इस बारे में अभी कुछ क्लियर नहीं हुआ है। दरअसल ये तस्वीर देख जहाँ कुछ फैंस कयास लगा रहे है कि इन्होने सगाई की, तो वहीं फैंस का कहना है कि ये नए शो ‘Engaged’ के प्रमोशन के लिए है।
अभिषेक मल्हान संग जुड़ चूका जिया शंकर का नाम
बताते चलें जिया शंकर का नाम इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 2 में उनके साथी कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर फुकरा इंसान यानि अभिषेक मल्हान के साथ भी जुड़ चूका है। हालाँकि जिया ने खुद ये बात क्लियर की थी, उन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। वहीं कुछ दिनों पहले जिया ने इंस्टा स्टोरी पर एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वे किसी अन्य किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में है।
यह भी देखें: Elvish Yadav: भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- ‘इसने कंई घर बर्बाद किए’
यह भी देखें: Palash Muchhal ने Smriti Mandhana को किया चीट! जानें सच्चाई

