Site icon FN

Farah Khan Triplets: 18 साल के हुए फराह खान के तीनों बच्चे, वायरल हुई ये क्यूट और अनदेखी तस्वीरें 

Farah Khan Triplets 18 साल के हो गए है

Farah Khan Triplets: डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने 2008 में तीन बच्चों को जन्म दिया था। वहीं आज उनके बच्चे 18 साल के हो गए है।

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है। वे अपने कुक दिलीप के साथ काफी मजेदार व्लॉगस बनाती है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आते है। वहीं आज फराह और उनके पति शिरीष कुंद्र के लिए काफी खास दिन है। दरअसल इनके ट्रिप्लेट्स (Farah Khan Triplets) का आज 18वां जन्मदिन है और इनके बच्चे आज ऑफिशियली एडल्ट हो गए है।

Farah Khan Triplets 18th Birthday

फराह खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फराह के बच्चों के बचपन से लेकर उनके बड़े होने तक की कंई तस्वीरें देखी जा सकती है। इन फोटोज में तीनों बच्चे साथ में खेलते-कूदते और मस्ती करते नजर आ रहे है। वहीं कुछ तस्वीरों में फराह और शिरीष को अपने ट्रिप्लेट्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फराह ने अपनी फिल्म ‘मैं हूँ ना’ का टाइटल ट्रैक लगाया है।

फराह खान ने शेयर की अपने बच्चों की अनदेखी तस्वीरें

इस वीडियो के कैप्शन में फिल्ममेकर ने अपने तीनो बच्चों के लिए (Farah Khan Triplets) एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “और बस देखते ही देखते ये 18 साल के हो गए। अपने बच्चों को सबसे अच्छी विरासत जो आप दे सकते है- वो बेस्ट यादें, बेस्ट एजुकेशन और आप थोड़ी बहुत शरारतें भी अफोर्ड कर सकते है। जार, दीवा और अन्या… आपकी माँ होना सौभाग्य की बात है।”

सेलेब्रिटीज ने लुटाया Farah Khan Triplets पर प्यार

वहीं फराह खान के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उनके तीनों बच्चों पर प्यार लुटाया है। अनु मलिक ने लिखा, ‘तीनों एंजेल्स को ढेर सारी शुभकामनाएँ, हैप्पी बर्थडे।’ अनीता श्रॉफ ने लिखा, ‘हैप्पी 18th’ सबा पटौदी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे। चंकी पांडे ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे।’

पिंकी रोशन ने लिखा, ‘भगवान आप सभी पर आशीर्वाद बनाए रखे। फराह खान आपने एक बेहतरीन माँ का किरदार बखूबी निभाया है। तीनों बच्चों को एकसाथ पालने वाली अद्भुत माँ। ऐसा केवल आप ही कर सकती है। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’ इसके अलावा भी सुगंधा मिश्रा, महिमा चौधरी और संजय कपूर सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके बच्चों को आशीर्वाद दिया है।

IVF तकनीक के जरिए माँ बनी थी फराह खान

बताते चले कि फराह खान ने 2004 में अपने से 8 साल छोटे फिल्ममेकर और एडिटर शिरीष कुंद्र से शादी रचाई थी। वहीं शादी के 4 साल बाद यानि 2008 में फराह ने IVF तकनीक के जरिए तीन बच्चों (Farah Khan Triplets) जार, दीवा और अन्या को जन्म दिया था। गौरतलब है कि अब शिरीष और फराह के तीनों बच्चें अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा चुके है।

यह भी देखें: Shehnaaz Gill Birthday: पंजाबी गानों पर खूब डांस करती दिखी शहनाज, पंजाब में फैमिली और दोस्तों के साथ मनाया 32वां जन्मदिन 

यह भी देखें: कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका की शादी में जमाया रंग, हल्दी सेरेमनी में ‘कजरा रे’ गाने पर किया डांस 

Exit mobile version