Tanya Mittal FIR: बिग बॉस 19 में अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। तान्या के खिलाफ ग्वालियर पुलिस FIR दर्ज की है।
Tanya Mittal पर FIR दर्ज
Contents
बिग बॉस 19 में अपनी बेबाक टिपण्णियों और विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली सोशल मेडी इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार तान्या अपने एक पुराने वीडियो की वजह से मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में वह प्रतिबंधित कार्बाइड गण चलाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर की पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
तान्या मित्तल का बैकग्राउंड
तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर की किन रहने वाली एक सोशल मीडिया इफ्लुएंसर हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस सीजन 19 की कंटेस्टेंट हैं। टीवी रियलिटी शो में अपने लाइफ स्टाइल और लंबी लंबी फेंकने के लिए जानी जाती हैं। अब विवाद बिग बॉस के घर से बाहर का है। जहां अपने एक पुराने वीडियो की वजह से क़ानूनी पचड़े में फंस चुकी हैं।
तान्या मित्तल पर FIR क्यों हुई ?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में Tanya Mittal गुलाबी साड़ी में प्रतिबंधित पोटाश गन चलाते हुए नजर आ रही हैं। यह वीडियो 2024 की दिवाली के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में वे गन को ऑपरेट करते हुए नजर आ रही हैं। जो प्रतिबंधित है। कार्बाइड गन का इस्तेमाल आमतौर पर दिवाली और शादियों में आतिशबाजी करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसके खतरनाक प्रभावों के चलते कार्बाइड गन पर बैन लगा दिया गया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तान्या की गिरफ्तारी की मांग होने लगी।
Tanya Mittal का वीडियो वायरल
तान्या मित्तल का हाल में वायरल होने वाला वीडियो 2024 का है। Tanya Mittal के खिलाफ शिकायत आज 26 अक्टूबर 2025 को कराई गई। यह वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ही शूट किया गया था , जहां की तान्या मित्तल रहने वाली हैं।
Tanya Mittal के खिलाफ किसने दर्ज कराई FIR
Tanya Mittal के खिलाफ ग्वालियर के निवासी शिशुपाल सिंह कशाना ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने ASP अनु बेनीवाल को आवेदन दिया। जिसमें तान्या के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की गई। शिशुपाल सिंह का कहना है कि Tanya Mittal का यह कृत्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों और जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश का उल्लंघन है। बता दें, मध्य प्रदेश में इस दिवाली पर 300 से अधिक बच्चों और बड़े लोगों की आँखों को पोटाश गन के कारण नुकसान पहुंचा है।
Tanya Mittal पर इन धाराओं के तहत FIR दर्ज
तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। तान्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
